scriptकिशोरी को अगवा कर रचाई शादी,आरोपी गिरफ्तार | Kidnapped, kidnapped, married, arrested | Patrika News
श्योपुर

किशोरी को अगवा कर रचाई शादी,आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म और पॉस्को के तहत आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

श्योपुरJun 03, 2019 / 09:21 pm

Laxmi Narayan

sheopur

sheopur

वीरपुर/श्योपुर
वीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकसीताराम से महिनेभर पहले अगवा हुई किशोरी को पुलिस ने शिवपुरी जिले के तानपुर गांव से बरामद कर लिया है। किशोरी को उसके रिश्तेदार युवक ने अगवा किया और उसके साथ शादी भी रचाई ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धारा बढ़ाकर उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
वीरपुर थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि ग्राम चकसीताराम से 25 अप्रेल को एक किशोरी लापता हो गई। किशोरी के भाई की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की। मामले की जांच के दौरान पता चला कि किशोरी को रामकरण कड़ेरा निवासी तानपुर थाना सिरसोद जिला शिवपुरी शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। किशोरी को दबिश देकर आरोपी के घर तानपुर से बरामद किया । साथही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी को पत्नी बनाकर रख रखा था घर में
थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि आरोपी रामकरण ने किशोरी को अगवा करने के बाद उसके शादी कर ली और उसे पत्नी बनाकर अपने रख रखा था। साथही उसके साथ दुष्कर्म भी किया। चूंकि किशोरी की उम्र १८ साल से कम है,जिसकारण किशोरी और रामकरण के बीच हुई शादी नियमों के विपरित है। इसलिए रामकरण के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया है। जबकि किशोरी को न्यायालय में पेश करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Home / Sheopur / किशोरी को अगवा कर रचाई शादी,आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो