scriptमंडल अध्यक्ष का विरोध, कार्यकर्ताओं ने दिखाए बागी तेवर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा | Mandal president opposed, activists show rebellion, Kisan Morcha manda | Patrika News
श्योपुर

मंडल अध्यक्ष का विरोध, कार्यकर्ताओं ने दिखाए बागी तेवर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा

– जिला मंत्री के नेतृत्व में बैठक का किया बहिष्कार

श्योपुरNov 19, 2019 / 12:17 pm

Anoop Bhargava

मंडल अध्यक्ष का विरोध, कार्यकर्ताओं ने दिखाए बागी तेवर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा

मंडल अध्यक्ष का विरोध, कार्यकर्ताओं ने दिखाए बागी तेवर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा

कराहल
मण्डल अध्यक्ष कराहल की घोषणा के बाद विरोध शुरू हो गया है।किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने बगावती तेवर दिखाते हुए इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में एक बैठक हुई। जिसमें भाजपा के जिला पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में मंडल अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए। मण्डल अध्यक्ष मेहरबान सिंह यादव को बनाए जाने के बाद से कराहल भाजपा में फूट पड़ गई है।
बगावती तेवर दिखा रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि हर बार मंडल अध्यक्ष एक ही समाज के लोगों को बना दिया जाता है। जबकि और भी समाज के लोग पार्टी में पूरी लगन और मेहनत से काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी द्वारा बनाए गए मंडल अध्यक्ष की उम्र अधिक है इसके बावजूद भी चुनाव अधिकारी ने उसे मंडल अध्यक्ष बना दिया। इस कारण अपना इस्तीफा पार्टी को सौंप दिया है। कराहल मुख्यालय पर शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव हुआ था। जिसमें चुनाव अधिकारी महावीर सिंह सिसोदिया, हरनारायण सिंह जाट और युवराज सिंह यादव को भेजा गया था। अध्यक्ष पद के लिए जिला मंत्री डॉ. हरिओम भूषण, मेहरवान सिंह यादव और लोकेंद्र कुशवाह ने दावेदारी पेश की थी। जिस पर कार्यकर्ताओं द्वारा मेहरवान सिंह पर रायशुमारी दी गई।
इनका कहना है
मैं मंडल अध्यक्ष चुनाव सें नाखुश हूं, पार्टी से यह संदेश आया था कि उम्र को देखकर ही मंडल अध्यक्ष बनाया जाएगा लेकिन जो मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं उनकी उम्र ज्यादा है, ऐसी पार्टी में काम नहीं करूंगा जिसमें नियमों का पालन ना हो इसलिए मैंने अपने किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पद से इस्तीफा भेजा है
लोकेंद्र कुशवाह
मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा
हां यह बात सही है कि मंडल अध्यक्ष का चुनाव सही प्रकार से नहीं किया गया है मैं भाजपा से इस्तीफा दे रहा हूं
दीनदयाल शर्मा
मंडल उपाध्यक्ष, कराहल

Home / Sheopur / मंडल अध्यक्ष का विरोध, कार्यकर्ताओं ने दिखाए बागी तेवर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो