24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#mera vote mera sankalp : जैसे बेटी के लिए ढूंढते हैं योग्य वर, वैसे ही योग्य प्रत्याशी को करें वोट

#mera vote mera sankalp : जैसे बेटी के लिए ढूंढते हैं योग्य वर, वैसे ही योग्य प्रत्याशी को करें वोट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

monu sahu

•

Updated: 30 Oct 2018, 7:33 PM IST

patrika event

#mera vote mera sankalp : जैसे बेटी के लिए ढूंढते हैं योग्य वर, वैसे ही योग्य प्रत्याशी को करें वोट

श्योपुर। हमारा एक वोट लोकतंत्र में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए वोट को व्यर्थ न जाने दें बल्कि जिस तरह बाप अपनी बेटी की शादी के लिए योग्य वर ढूंढने के लिए पूरी जांच पड़ताल करता है, उसी तरह उसी तरह मतदाता को भी चाहिए कि वोट देते समय भी प्रत्याशियों के बारे में पूरी जानकारी लें और योग्य व्यक्ति का चुनाव करें। ये कहना है कि कॉलेज के उन छात्र-छात्राओं का, जिन्होंने पत्रिका के बैनर तले आयोजित भाषण और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विचार रखे। पत्रिका के मेरा वोट मेरा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय में भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें ‘हर वोट में देश की तरक्की की ताकत’ विषय पर छात्र-छात्राओं अपने भाषणों और निबंध में वोट की ताकत बताई। दोनों प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढक़र भागीदारी की। इस दौरान पहले भाषण प्रतियोगिता मेंं छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे और वोट की ताकत बताई, उसके बाद निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से वोट का महत्व बताया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.एसडी राठौर और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.ओपी शर्मा मौजूद रहे, जबकि निर्णायक जूरी की भूमिका डॉ.तबस्सुम खान, मोहन सिंह मीणा और डॉ.योगेश सिंह भदौरिया ने निभाई, वहीं संचालन डॉ. साजिद अली ने किया।

ये रहे प्रतियोगिताओं में अव्वल
स्थान भाषण प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता
प्रथम कविता प्रजापति शालू दुबे
द्वितीय दीपक वैष्णव रितेश मेहरा
तृतीय शालू दुबे हिमानी शिवहरे


"मतदान हर व्यक्ति को करना चाहिए, क्योंकि हमारा वोट महत्वपूर्ण है। लेकिन ये भी ध्यान रखें कि हमारा वोट गलत व्यक्ति को न जाए और बिना किसी लोभ लालच में आए वोट करें।"
कविता प्रजापति, एम प्रथम सेमेस्टर


"लोकतंत्र में हमारा एक वोट कीमती है। लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए शासन है, लिहाजा हमेें वोट जरूर करना चाहिए। साथ ही युवाओं को आगे आकर और लोगों को भी जागरुक करना होगा।"
दीपक वैष्णव, बीएससी पंचम सेमेस्टर


"लोकतंत्र का आधार ही वोट है, यदि हम वोट नहीं देंगे तो लोकतंत्र विफल हो जाएगा। इसके लिए हर मतदाता का अधिकार के साथ ये कर्तव्य भी है, वो वोट करे, ताकि अच्छी सरकार चुनकर आए।"
राजेश प्रसाद,बीएससी पंचम सेमेस्टर


"युवा देश की रीढ़ है, लेकिन कई युवा वोट नहीं देते और महिलाएं भी मतदान के मामले में पीछे हैं। लेकिन युवा और महिलाओं को वोट के लिए आगे आना हो, क्योंकि वोट लोकतंत्र की ताकत है।"
शालू दुबे, एमए तृतीय सेमेस्टर


"आज भी हमारे समाज में जागरुकता की कमी है और लोग मतदान के लिए आगे नहीं आते, जिससे मतदान का प्रतिशत कम रहता है। इसके लिए जागरुकता लाना जरूरी है और हर मतदाता वोट करे।"
राजेश प्रसाद, बीए प्रथम वर्ष


"लोकतंत्र में हमें मतदान का जो अधिकार मिला है, उसका हमें जरूर प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही हमें अन्य लोगों को जागरुक करना चाहिए, ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़े और लोकतंत्र मजबूत हो।"
नीतेश प्रजापति,बीए प्रथम वर्ष