श्योपुर

दिल्ली सरकार के स्कूलों की तर्ज पर चलेंगे एमपी के सीएम राइज स्कूल

केजरीवाल के स्कूलों से संचालन और प्रबंधन सीखेंगे मप्र के सीएम राइज प्राचार्य

श्योपुरApr 08, 2022 / 04:37 pm

Hitendra Sharma

जयसिंह गुर्जर
श्योपुर. रकारी स्कूलों में किए गए व्यापक सुधार के बाद अब अन्य राज्य भी अपने यहां के स्कूलों की व्यवस्थाओं की बदलाव की कवायद में जुटे हैं।
यही वजह है कि मप्र सरकार द्वारा इस सत्र से खोले जाने वाले सीएम राइज स्कालों के प्राचार्यों को भी दिल्ली के सरकारी स्कूलों का अध्ययन कराएगी। जिसके तहत मप्र के 82 प्राचार्य अगले सप्ताह दिल्ली के सरकारी स्कूलों का भ्रमण करेंगे।

मप्र के समग्र शिक्षा अभियान के अपर परियोजना संचालक मनीषा सेंतिया द्वारा गत 6 अप्रेल को एक आदेश जारी किया है, जिसमें प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों के चयनित 82 प्राचार्यों को दिल्ली सरकार द्वारा वहां 11 और 12 अप्रेल को दिल्ली के दिल्ली के सरकारी स्कूलों का भ्रमण कराया जाएगा। जिसमें ये प्राचार्य वहां के सरकारी स्कूलों का भ्रमण कर स्कूल संचालन और प्रबंधन के साथ ही शैक्षणिक सुधार आदि के बारे में जानेंगे।

यह भी पढ़ेंः सर्दी, खांसी या जुकाम होने पर एंटीबायोटिक लेना पड़ेगा भारी, कहीं आप तो नहीं ले रहे…

मप्र के सीएम राइज स्कूलों के चयनित 82 प्राचार्यों के दिल्ली एक्सपोजर भ्रमण कार्यक्रम के तहत श्योपुर के भी 2 प्राचार्य भ्रमण को जाएंगे। इसमें शासकीय मॉडल स्कूल प्राचार्य अशोक कुमार खंडेलाल और विजयपुर क्षेत्र के शासकीय हाइस्कूल गढ़ी के प्राचार्य केसी यादव शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः नवरात्रि 2022: एक ऐसा मंदिर जहां महिलाओं को माता के दर्शन करना वर्जित, अब दर्शन को लेकर बड़ा फैसला

सर्वसुविधायुक्त होंगे सीएम राइज
शासकीय मॉडल स्कूल श्योपुर प्राचार्य, अशोक खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इसी सत्र से प्रारंभ किए जाने वाले सीएम राइज स्कूल सर्वसुविधायुक्त होंगे। जिसमें प्रारंभिक कक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होगी। बताया गया है कि पहले चरण में प्रदेश 275 सीएम राइज स्कूल खोले जाने हैं। जिसमें श्योपुर के शासकीय मॉडल हायरसैकंडरी सहित 2 स्कूल हैं। दिल्ली एक्सपोजर भ्रमण के लिए एक पत्र आया है। जिसमें 82 प्राचार्यों की सूची में श्योपुर से 2 लोगों के नाम हैं।

 

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.