scriptपुजारियों से बोले एसडीएम..बताएं मंदिरों पर कब्जा तो नहीं | SDM spoke to the priests tell if temples are not occupied | Patrika News
श्योपुर

पुजारियों से बोले एसडीएम..बताएं मंदिरों पर कब्जा तो नहीं

बड़ौदा में हुई मंदिरों के पुजारियों की बैठक

श्योपुरOct 06, 2019 / 12:29 pm

Anoop Bhargava

sheopur

पुजारियों से बोले एसडीएम..बताएं मंदिरों पर कब्जा तो नहीं

श्योपुर/बड़ौदा
अनुविभागीय अधिकारी रूपेश उपाध्याय ने शनिवार को कृषि उपज मंडी परिसर में बड़ौदा तहसील स्थित मंदिरों के पुजारियों की बैठक ली। जिसमें एसडीएम उपाध्याय ने पुजारियों से उनकी समस्याएं जानने के साथ उनको बताया गया कि शासन के निर्देश पर सभी मंदिरों की समिति बनाई जाएगी। यह समिति ही मंदिर का रखरखाव व संचालन करेगी। जमीन की निगरानी व खर्चा भी समिति द्वारा ही किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि सभी पुजारियों के पहचान पत्र बनाए जाएंगे। वहीं प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी मंदिर की जमीन पर कब्जा है तो बताएं उसे हटवाया जाएगा। एसडीएम उपाध्याय ने कहा कि पुजारियों को पूजा में ट्रेंड होना चाहिए। यदि किसी पुजारी को पूजा नहीं आती हो तो उसकी ट्रेंनिग भी करवा दी जाएगी, लेकिन पूजा विधि से होना चाहिए। इसके साथ ही मंदिरों पर तुलसी का पौधा, रामायण धर्म ग्रंथ का पठन पाठन नित्य होना चाहिए।
बैठक के दौरान समाजसेवी अशोक कुमार आचार्य ने पुजारियों का साफा बांधकर व श्री फल भेंट कर सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि जिले में ऐसे कई मंदिर हैं जिन पर कब्जा है, लेकिन प्रशासन का ध्यान उन पर नहीं है। शहर में कई मंदिर गायब तक हो गए हैं।

Home / Sheopur / पुजारियों से बोले एसडीएम..बताएं मंदिरों पर कब्जा तो नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो