scriptचार घंटे तक गांव में घूमे एसडीएम, घर-घर जाकर ली जानकारी | sheopur | Patrika News
श्योपुर

चार घंटे तक गांव में घूमे एसडीएम, घर-घर जाकर ली जानकारी

अधीनस्थ अमले के साथ ग्राम सोंईकला पहुंचे एसडीएम, बाढ़ प्रभावित सूचियों की दी जानकारी

श्योपुरSep 10, 2021 / 08:35 pm

jay singh gurjar

चार घंटे तक गांव में घूमे एसडीएम, घर-घर जाकर ली जानकारी

चार घंटे तक गांव में घूमे एसडीएम, घर-घर जाकर ली जानकारी

श्योपुर,
बाढ़ प्रभावितों की सूचियों और पीडि़तों को राहत राशि जारी होने की धरातलीय स्थितियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को एसडीएम श्योपुर विनोद सिंह, श्योपुर तहसीलदार संजय जैन और अन्य अधीनस्थ अमले के साथ ग्राम सोंईकला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवीन सहकारी संस्था भवन पर बैठकर जहां सूचियों की जानकारी दी और ग्रामीणों से चर्चा की, वहीं चार घंटे तक गांव में घूमकर घर-घर बाढ़ पीडि़तों से सर्वे और राहत की जानकारी भी ली।

एसडीएम श्योपुर सिंह, तहसीलदार जैन, आरआई टीएस लकड़ा, पटवारी हर्ष उपाध्याय, सचिव महेंद्र सिंह जाट आदि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों की टीम दोपहर में गांव में पहुंची। इस दौरान पक्का मकान आंशिक क्षति वाले 71 लोगों की सूची, कच्चा मकान मकान आंशिक क्षति में 435 लोगों की सूची, पूर्ण क्षतिग्रस्त वालों की 36 लोगों की सूची के साथ ही 5 हजार रुपए की राहत राशि वाले 543 लोगों के नामों की सूचियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि साहब हमारा नाम सूची में नहीं आया है, उसे जोड़ा जाए। इस दौरान एसडीएम सिंह ने तहसीलदार व अन्य अमले के साथ पूरे गांव में घूमकर घर-घर जाकर जानकारी ली। साथ ही पीडि़तों के घरों के फोटो करवाए और लोगों के नाम भी लिखे गए। इस दौरान ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Home / Sheopur / चार घंटे तक गांव में घूमे एसडीएम, घर-घर जाकर ली जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो