scriptलक्ष्य 9 करोड़,वसूले 10 करोड़ से ज्यादा | Target 9 crores, more than 10 crores of recovery | Patrika News
श्योपुर

लक्ष्य 9 करोड़,वसूले 10 करोड़ से ज्यादा

जिले के परिवहन विभाग का प्रदेश में राजस्व वसूली में चौथा और संभाग में पहला स्थान

श्योपुरMay 09, 2019 / 08:37 pm

Laxmi Narayan

sheopur

sheopur

श्योपुर,
जिले के परिवहन विभाग ने इस बार लक्ष्य से ज्यादा राजस्व वसूला है।लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली करने के कारण जिले के परिवहन विभाग को जहां प्रदेश में चौथा स्थान मिला है।वहीं ग्वालियर-चंबल संभाग में पहला स्थान प्राप्त किया है।
यहां बता दें कि परिवहन विभाग की आय का प्रमुख जरिया नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन शुल्क के अलावा परमिट, रोड, माल, फिटनेस, लाइसेंस, रिन्यूअल तथा सवारी टैक्स, चालान जुर्माना के रूप में शुल्क वसूलना मुख्य रूप से शामिल है। इन्हीं को आधार मान कर शासन प्रतिमाह राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित करता है। इसी क्रम में शासन के द्वारा गुजरे वित्तीय वर्ष २०१८-१९ में जिले के परिवहन को 9 करोड़ 55 लाख रुपए की राजस्व वसूली करने का टारगेट दिया गयाथा। बताया गया है कि टारगेट मिलने के बाद परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाईकरते हुए नियम तोडऩे वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाईका डंडा तेज किया।वहीं राजस्व वसूली के अन्य मदों के जरिए भी परिवहन विभाग ने जुर्माना वसूलने में सख्ती दिखाई। यही वजह है कि परिवहन विभाग के द्वारा 10 करोड़ 16 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है, जो टारगेट से अधिक है। टारगेट से ज्यादा राजस्व वसूलने के कारण परिवहन विभाग को संभाग में पहला स्थान मिला है। जबकि प्रदेश में चौथा स्थान मिला है।बताया गया हैकि इस दफा परिवहन को फिर से बढ़ाकर लक्ष्य दिया जाएगा।
वर्जन
इस साल लक्ष्य से ज्यादा राजस्व वसूला है।जिसकारण श्योपुर को प्रदेश में चौथा और संभाग में पहला स्थान मिलना संभव हुआ है।
एबी केवरे
जिला परिवहन अधिकारी,श्योपुर

Home / Sheopur / लक्ष्य 9 करोड़,वसूले 10 करोड़ से ज्यादा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो