प्रेमी युगल ने एक दूसरे को बाहों में भरकर चंबल नदी में लगाई छलांग
-ंसामरसा के पास चंबल नदी पुल की घटना,-युवती को सुरक्षित नदी से बाहर निकाली,युवक की तलाश जारी
दांतरदा/श्योपुर
चंबल नदी पुल से एक प्रेमी युगल ने एक दूसरे को बाहों भरकर नदी में छलांग लगा दी। घटना शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे मानपुर थाना क्षेत्र के सामरसा गांव के पास बने चंबल नदी पुल की है। सूचना के बाद एसडीओपी रामतिलक मालवीय और मानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लड़की को नदी से तलाशी के दौरान सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। लेकिन लड़का अभी नहीं मिला है। पुलिस और परिजन उसकी नदी में तलाश कर रहे है।
ग्राम मानपुर निवासी नवल किशोर पुत्र प्रहलाद बैरवा का गिरधरपुर निवासी लड़की से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। बताया गया है कि शुक्रवार को दोनो लड़का-लड़की बाइक पर सवार होकर चंबल नदी पुल पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुल पर बाइक खड़ी की और फिर एक दूसरे को बाहों में भरकरचंबल नदी में छलांग लगा दी। यह दृश्य वहां से गुजर रहे लोगों ने देखकर तत्काल इसकी सूचना सामरसा पुलिस चौकी पर दी। इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनो की नदी में तलाश शुरु कर दी। बोट से तलाशी के दौरान लड़की को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन अभी लड़के का कोई पता नहीं है।
वर्जन
चंबल में छलांग लगाने वाली लड़की सुरक्षित बाहर निकाल ली गई है। लड़के का अभी कोई पता नहीं है। उसकी खोजबीन की जा रही है। दोनो के चंबल नदी में कूदने के कारणों का भी पता करवाया जा रहा है।
रामतिलक मालवीय
एसडीओपी,श्येपुर