चलित विज्ञान प्रदर्शनी में तारा मंडल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को तारों की सैर, आकाश गंगा, नक्षत्र, राशि, ग्रहण, आज की तारीख में तारों और ग्रहों की जानकारी दी गई। इस दौरान विज्ञान के जादू दिखाकर विज्ञान के सरलरूप प्रयोग को दिखाया गया,जिन्हें देखकर बच्चे रोमांचित हो उठे। चलित प्रदर्शनी में विज्ञान के चमत्कार और जादू देखकर बच्चों का बालमन प्रफुल्लित हो गया। चलित विज्ञान प्रदर्शनी के राज्य समन्वयक राजेंद्र सिंह व विज्ञान संचालक सुनील सिंह ने सभी बच्चों को बताया कि चलित विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विज्ञान को लोकप्रिय बनाने का कार्य करना, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और रोजमर्रा के जीवन में विज्ञान के उपयोग को बताना है। विद्यालय प्राचार्य बी.गौरी दुर्गा ने कहा कि इस विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक व रोचक विज्ञान की जानकारियां मिली हैं। कार्यक्रम में बून किड्स प्ले स्कूल के बच्चों ने भी विज्ञान मॉडल देखे।