शिवपुरी

RAKSHA BANDHAN 2018 : जवानों ने छात्राओं के बीच मनाया रक्षाबंधन

RAKSHA BANDHAN 2018 : जवानों ने छात्राओं के बीच मनाया रक्षाबंधन

शिवपुरीAug 21, 2018 / 05:05 pm

Gaurav Sen

जवानों ने छात्राओं के बीच मनाया रक्षाबंधन

शिवपुरी । आइटीबीपी आरटीसी करैरा ने सोमवार को केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओं व अध्यापकों के साथ रक्षा पर्व मनाया। संस्थान प्रमुख भंवर सिंह उप महानिरीक्षक ने सबसे पहले केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओं, अध्यापकों व संस्थान के जवानों को रक्षाबंधन के त्योहार की बधाई दी।
 

यह भी पढ़ें

VIDEO : बेटी की शादी से पहले हुआ कुछ ऐसा कि घर वाले हो गए परेशान, जानिए क्या है पूरा मामला

 

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय से आइटीबीपी का रिश्ता सिक्के के दो पहलुओं की तरह रहा है। केन्द्रीय विद्यालय का बल के पदाधिकारियों के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने और देश के लिए होनहार नागरिक तैयार करने में अहम योगदान रहा है।
 

यह भी पढ़ें

VIDEO : ट्रेन में तीन महिलाओं को नशीला पदार्थ पिलाकर किया ऐसा घिनौना काम, बोलने का भी नहीं दिया मौका

 

उप महानिरीक्षक ने कहा कि इस योगदान के लिए पूरा देश आपका ऋणी है। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमलाल ब्रहमचारी, द्वितीय कमान दुष्यंतराज जायसवाल, डिप्टी कमान्डेन्ट राजेन्द्र राजपूत, राजकुमार बोरा, विजय सिंह सहित अन्य स्टाफ छात्र-छात्राए भी मौजूद थे।
 

यह भी पढ़ें

VIDEO : बंद हो गए हैं 1, 2 और 10 रू के सिक्के, जानिए क्या बोले बैंक अधिकारी

 

रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं व अध्यापिकाओं ने उप महानिरीक्षक भंवर सिंह, अधिकारियों व जवानों समेत सभी की कलाइयों पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां मनाई।

 

यह भी पढ़ें

VIDEO : डूबने से मौत का सिलसिला जारी, अब पवा ने लेली एक और जान

 
रक्षाबंधन के इस पवित्र पर्व के अवसर पर जवानों ने बहन छात्राओं की रक्षा का प्रण लिया। जवानों ने कहा कि हम देश की सीमाओं की चौकसी कर यह प्रण निभाते आ रहे है और आने वाले समय में देश की चौकसी को और अधिक पुख्ता करने के लिए देश की रक्षा करते-करते चाहे देश हित के कार्य में हमारे प्राण ही क्यों न चले जाएं।
यह भी पढ़ें

VIDEO : बिजली ठीक करने गए युवक की करंट से मौत, परिजनों ने हाइवे पर किया जाम

Home / Shivpuri / RAKSHA BANDHAN 2018 : जवानों ने छात्राओं के बीच मनाया रक्षाबंधन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.