scriptलेनदेन के विवाद पर दो पक्षो में विवाद | Dispute between two parties on dispute of transaction | Patrika News

लेनदेन के विवाद पर दो पक्षो में विवाद

locationशिवपुरीPublished: May 26, 2020 10:43:34 pm

Submitted by:

Rakesh shukla

शहर के फिजिकल थाना अंतर्गत कुम्हार मोहल्ले में बीती रात दो पक्षो में उधारी के पैसे का लेनदेन के विवाद पर विवाद हो गया। घटना में दोनो पक्षो ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट की और चाकू तक चले।

लेनदेन के विवाद पर दो पक्षो में विवाद

लेनदेन के विवाद पर दो पक्षो में विवाद

शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना अंतर्गत कुम्हार मोहल्ले में बीती रात दो पक्षो में उधारी के पैसे का लेनदेन के विवाद पर विवाद हो गया। घटना में दोनो पक्षो ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट की और चाकू तक चले। घटना में दो युवक ग्वालियर रैफर किए गए है। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक प्रिंस मित्तल निवासी टेकरी गली को मनोज प्रजापति से 3 हजार रुपए लेने थे, बीती रात प्रिंस अपने दो मित्रों विक्की लखेरा व संजू राठौर के साथ मनोज से पैसे लेने गया था। इसी दौरान मौके पर विवाद गया और फिर दोनो पक्षो ने एक-दूसरे की चाकू व लाठियों से मारपीट की। बाद में मामला फिजिकल थाने पहुंचा जहां पुलिस ने रामचंद प्रजापति की शिकायत पर प्रिंस मित्तल, विक्की लखेरा व संजू के खिलाफ व दूसरे पक्ष से प्रिंस की शिकायत पर रतिराम, मनोज, रामचंद्र व मुकेश प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ट्रैक्टर से टकराए बाइक सवार
जिले के कोलारस थाना अंतर्गत ग्राम कालीखेड़ी के पास आज शाम एक टे्रक्टर से बाइक सवार दो युवक पवन बैरागी निवासी बीजरी व भगवान सिंह लोधी निवासी सीतानगर टकरा गए। घटना में दोनो युवक घायल हो गए जिनमें से भगवान को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनो बाइक सवार शिवपुरी से टायर लेकर अपने घर जा रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो