scriptघर के बाहर बैठे बच्चे को घसीट कर ले गया ***** | Pig snatched the child sitting outside the house | Patrika News
शिवपुरी

घर के बाहर बैठे बच्चे को घसीट कर ले गया *****

आवारा कुत्ते के कारण महिला हुई घायल , आवारा मवेशी बने लोगों की परेशानी
 

शिवपुरीDec 30, 2017 / 10:50 pm

shyamendra parihar

Pigs, stray dog, child, injured, problem, shivpuri news, shivpuri news in hindi, mp news

शिवपुरी. शहर में आवारा मवेशी लोगों की परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। हालात यह हैं कि लोग न सिर्फ सडक़ों पर बल्कि घरों में भी असुरक्षित हैं। शनिवार की सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठे एक मासूम बच्चे पर एक ***** ने हमला कर दिया और उसे घसीटकर कुछ दूर तक ले गया। इसके अलावा शुक्रवार की रात सडक़ से गुजर रही एक महिला को आवार कुत्ते ने गिरा कर घायल कर दिया।
उल्लेखनीय है कि शहर में पिछले लंबे समय से आवारा मवेशियों का आतंक फैला हुआ है परंतु नपा की लचर कार्रवाई के कारण हालात यह है कि ये मवेशी लोगों की परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। शुक्रवार को दिन में जहां आवारा कुत्तों ने नपा कर्मचारियों पर हमला बोल दिया तो देर शाम डाक बंगले के पास आवारा कुत्ते बाजार से घर लौट रहे हिमांशु सक्सेना की गाड़ी के सामने आ गए, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में हिमांशु की मां अर्चना सक्सेना के सिर में चोट आई। अर्चना सक्सेना को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जो गंभीर स्थिति के चलते शनिवार की शाम तक अस्पताल में भर्ती हैं। इसी प्रकार शनिवार की सुबह फतेपुर स्थित शारदा कॉलोनी में रहने वाले नीरज सेन का चार साल का बेटा विकास जब घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था तभी एक ***** ने उस पर हमला कर दिया और उसके कपड़ों को पकड़ कर उसे कुछ दूर तक घसीटता ले गया इसके बाद ***** ने उसके माथे को अपने मुंह में भर लिया। बच्चे की चीख सुनकर उसका पिता वहां आ गया जिसे देख कर ***** भाग गया वरना ***** उसकी आंख तक खा सकता था। बच्चे के चेहरे व माथे पर ***** के दांत गढ़ गए।
अज्ञात ऑटो की टक्कर से दो घायल
शिवपुरीा. कोतवाली थानांतर्गत बस स्टैंड के पास अज्ञात ऑटो की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पत्नी चतुर्भुज शर्मा व रामहेत पुत्र श्यामलाल शर्मा उम्र ४२ साल निवासी मुढेरी हीरोपुक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी बस स्टैंड के पास अज्ञात ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो