scriptदो बाइक भिड़ीं, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष की मौत, चार लोग घायल | Two bike collides killing of Kisan Morcha president four injured | Patrika News
शिवपुरी

दो बाइक भिड़ीं, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष की मौत, चार लोग घायल

दो गंभीर घायलों को किया ग्वालियर रैफर, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
 

शिवपुरीJan 18, 2018 / 11:29 pm

shyamendra parihar

Bike climbed, Kisan Morcha, death, wounded, accident, shivpuri news, shivpuri news in hindi, mp news
शिवपुरी/अमोला. जिले के करैरा अनुविभाग अंतर्गत अमोला थाने के सामने बुधवार की रात रात दो बाइक के बीच भिडं़त मेंएक युवक की मौत हो गई व चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को नाजुक हालत में ग्वालियर रैफर किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक भाजपा किसान मोर्चा का करैरा मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब १०.३० बजे सिरसौद निवासी शिवकुमार लोधी अपने दो मित्र भरत पुत्र लल्लू राम लोधी व संजू ) पुत्र आशाराम रजक निवासीगण सिरसौद के साथ बाइक पर सवार होकर शिवहरे होटल से खाना खाकर घर जा रहे थे। इधर घसारई अमोला निवासी किसान मोर्चा करैरा के मंडल अध्यक्ष उत्तम (३५) पुत्र गुलाब सिंह ठाकुर अपने रिश्तेदार धर्मेन्द्र (२७)पुत्र नन्ने ठाकुर निवासी शक्तिपुरम खुड़ा के साथ शिवपुरी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अमोला थाने के सामने हाईवे पर दोनो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। घटना इतनी भीषण थी कि उत्तम ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार अन्य चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से धर्मेन्द्र व एक अन्य को ग्वालियर रैफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फसल में पानी देते समय किसान को लगा करंट, मौत
मुहारीकलां. जिले के खनियाधाना अंतर्गत ग्राम मुहारीकलां में गुरुवार की सुबह एक खेत में खड़ी फसल में पानी देते समय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मुहारीकलां निवासी प्रान पुत्र जगनी लोधी गुरुवार की सुबह खेत पर अपनी फसल में पानी दे रहा था। इसी दौरान बिजली का हाईटेंशन लाइन तार टूटने से प्रान को करंट लग गया और वह अचेत हो गया। बाद में जब परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Home / Shivpuri / दो बाइक भिड़ीं, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष की मौत, चार लोग घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो