scriptबच्चियों से रेप की वारदातों, महंगाई, महिलाओं संग बढ़ते अपराध के मुद्दों को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन | Samajwadi party protest against kids rape inflation | Patrika News
श्रावस्ती

बच्चियों से रेप की वारदातों, महंगाई, महिलाओं संग बढ़ते अपराध के मुद्दों को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, महिलाओं संग बढ़ते अपराध को लेकर गुरुवार को जिले की तहसीलों पर जोरदार प्रदर्शन किया।

श्रावस्तीJul 15, 2021 / 06:54 pm

Abhishek Gupta

protest

protest

श्रावस्ती. सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, महिलाओं संग बढ़ते अपराध को लेकर गुरुवार को जिले की तहसीलों पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान इकौना में सपा कार्यकर्ताओं ने बौद्ध परिपथ पर जुलूस निकाल कर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता पुलिस के साथ धक्का मुक्की करते हुए तहसील कैम्पस के अंदर घुस गये। वहां भी सपाइयों ने नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम इकौना को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे सपा के पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हम लोग इस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सरकार में जो हम लोगों के साथ हो रहा है वह बहुत ही दुखद है। हम लोगो का नामांकन नहीं दाखिल होने दिया गया। और लोकतंत्र की हत्या की गई। इस सरकार में बहन बेटियों के साथ बलात्कर की घटनाएं बढ़ी हैं, महगाई चरम पर पहुंच गई है। इसी को लेकर हम लोग प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं भिनगा में भी सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया और एसडीएम भिनगा को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
सपा के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबन्द-

आज गुरुवार को सपा के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करना था जिसको देखते हुए प्रशाशन भी पहले से शतर्क था।
इसी को लेकर गुरुवार देर रात्रि ही युवजन सभा के जिला अध्यक्ष सतपाल पटेल को पुलिस ने नजरबन्द कर दिया। और उन्हें सिरसिया थाना क्षेत्र के राजपुर चौकी पर नजरबन्द रखा गया। जिसे प्रदर्शन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस ने लाकर छोड़ दिया। सपा द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान राम कुमार शुक्ला, महमूद आलम नईमी, हाजी अब्दुल वफ़ा, जितेंद्र यादव, सतपाल पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Home / Shravasti / बच्चियों से रेप की वारदातों, महंगाई, महिलाओं संग बढ़ते अपराध के मुद्दों को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो