scriptतेंदुए ने गांव में मचाया कोहराम,आठ को किया घायल | Shravasti Leopard enter village chaos Eight Injured | Patrika News
श्रावस्ती

तेंदुए ने गांव में मचाया कोहराम,आठ को किया घायल

– घंटों रेस्क्यू के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने पकड़ा, पिंजड़े में किया कैद

श्रावस्तीMay 04, 2021 / 06:13 pm

Mahendra Pratap

तेंदुए ने गांव में मचाया कोहराम, आठ को किया घायल

तेंदुए ने गांव में मचाया कोहराम, आठ को किया घायल

श्रावस्ती. सिरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महासेमरा गांव में मंगलवार सुबह एक आदमखोर तेंदुआ घुस आया। जहां उसने गांव के आठ लोगो को घायल कर दिया। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सिरसिया भेजवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह तेंदुए को जाल डालकर पकड़ा और पिजड़े में कैद कर लिया। तेंदुए के पिंजड़े में कैद हो जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
दलगत राजनीति से हटकर सभी दल मिलकर कोरोना की लड़ाई में मदद करें : मायावती

ग्रामीणों ने राहत की सांस ली :- दरअसल मंगलवार सुबह सिरसिया थाना क्षेत्र के महासेमरा गांव में एक आदमखोर तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ ने पहले एक घर मे घुस कर एक महिला पर हमला किया। महिला के शोर मचाने पर कमरे से बाहर निकले उसके पति पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। यही नही तेंदुए ने गांव में जमकर तांडव मचाया और महिला सहित आठ लोगों को घायल कर दिया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने और हांका लगाने के बाद तेंदुआ गांव के पास बाग में एक पेड़ के ऊपर चढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले तो सभी घायलो को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया भेजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीँ सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पुलिस की संयुक्त टीम के साथ घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया और तेंदुए पर जाल डालकर उसे पकड़ लिया। और फिर तेंदुए को पिंजड़े में कैद कर लिया। वहीं तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
तेंदुआ पकड़ गया :- इस संबंध में रेंजर भिनगा आरके तिवारी ने बताया कि, एक तेंदुआ जंगल से गांव की तरफ आ गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस और वन विभाग कि संयुक्त टीम ने तेंदुए को जाल डालकर पकड़ लिया है। उसे पिंजड़े में कैद कर दिया गया है। अब ग्रामीणों को डरने की जरूरत नही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो