script3300 करोड़ से अधिक की लागत से 148 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया | CM yogi adityanath virtually innagurate | Patrika News
सिद्धार्थनगर

3300 करोड़ से अधिक की लागत से 148 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया

सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि उप्र के सभी जनपदों में साइबर थानो का गठन हुआ है। आजकल साइबर की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। पुलिस के लोग 24 घंटे ड्यूटी करते हैं। पुलिस के लोग कोई भी त्योहार नहीं मना पाते हैं, बल्कि दूसरों को सकुशल त्योहार मनाने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं।

सिद्धार्थनगरFeb 28, 2024 / 10:25 pm

anoop shukla

3300 करोड़ से अधिक की लागत से 148 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

3300 करोड़ से अधिक की लागत से 148 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु 3300 करोड़ से अधिक की लागत से 148 निर्माण कार्यों (थाना प्रशासनिक भवन एवं आवासीय भवन, पुलिस चैकी प्रशासनिक भवन, थानो पर हॉस्टल, मेडिकल कक्ष) आदि का लोकार्पण, शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल किया गया।
पुलिस वेलफेयर के लिए अरबों की योजनाएं

जनपद स्तर पर थाना सिद्धार्थनगर में सांसद जगदम्बिका पाल, सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, अध्यक्ष नगर पालिका सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, डीएम पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की उपस्थिति में लाइव प्रसारण देखा गया।
सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि उप्र के सभी जनपदों में साइबर थानो का गठन हुआ है। आजकल साइबर की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। पुलिस के लोग 24 घंटे ड्यूटी करते हैं। पुलिस के लोग कोई भी त्योहार नहीं मना पाते हैं, बल्कि दूसरों को सकुशल त्योहार मनाने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं।
पुलिस लाइन से लेकर थानों के बैरक, हॉस्टल आदि काफी जर्जर थे जिसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा इसके समाधान के लिए कदम उठाया।इससे वह अपनी ड्यूटी आसानी से कर सकें और समय से लोगों की समस्याओं का समाधान करा सकें। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। पुलिस के जवानों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए आधुनिक हथियार व वाहन आदि से लैस किया गया है।
SP सिद्धार्थनगर

एसपी प्राची सिंह ने कहा कि पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। साइबर की घटना होने पर उसी थाने पर उसका समाधान होगा। जनपद मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री द्वारा अच्छा कदम उठाया गया है, जिससे पुलिस के जवानों और लोगों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह, एस.पी.अग्रवाल, उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी सदर सुजीत राय आदि उपस्थित थे।

Home / Sidharthnagar / 3300 करोड़ से अधिक की लागत से 148 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो