scriptयूपी बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, पूर्व की सरकारों ने नगरों को तबाह कर दिया | up bjp chief mahendra nath pandey big attack on sp and bsp in rally | Patrika News
सिद्धार्थनगर

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, पूर्व की सरकारों ने नगरों को तबाह कर दिया

बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा, अखिलेश राज में तो नगर विकास मंत्रालय को एक मंत्री के नाम पट्टा कर दिया गया था

सिद्धार्थनगरNov 23, 2017 / 05:47 pm

Ashish Shukla

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, पूर्व की सरकारों ने नगरों को तबाह कर दिया

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, पूर्व की सरकारों ने नगरों को तबाह कर दिया

सिद्धार्थनगर. जिले में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सपा व बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने नगरों के विकास पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया जिससे नगरों की हालत बद्दतर होती गई। अखिलेश राज में तो नगर विकास मंत्रालय को एक मंत्री के नाम पट्टा कर दिया गया था। जो उल्टी खोपड़ी है।
जो कब कहां क्या बोल जाय इसका अंदाजा खुद बोलने वाले को ही नहीं रहता। माया के एजेण्डे में तो नगरों का विकास है ही नहीं। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से फुरसत ही नहीं मिली। जिला जेल के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि नगरों की व्यवस्था को लेकर पूर्व सरकारों नगर की जनता के साथ धोखा किया है। जबकि प्रदेश की 29 फीसदी जनता नगरीय क्षेत्र में निवास करती है। लेकिन किसी ने भी नगरों के विकास को गम्भीरता से नहीं लिया।
नगरों के विकास के लिए ही भाजपा नगर निकाय चुनाव को गम्भीरता से ले रही है। 28 सूत्री संकल्प पत्र के साथ भाजपा नगर निकाय के चुनाव मैदान में उतरी है। सभी नगरों के ठेले, खोमचे, फेरी वालों के लिए भी संकल्प पत्र में व्यवस्था की गई है। नगरों का कमान मिलने के बाद शासन स्तर व भाजपा द्वारा तैयार किए गए संकल्प पत्र के आधार पर सभी को काम करना होगा। जिससे नगर का उत्तरोत्तर विकास होगा।
उन्होंने बसपा मुखिया का नाम लेते हुए कहा कि बसपा के एजेण्डे में तो नगर का विकास है ही नहीं। सपा व बसपा के लोगों ने अपना विकास किया। कांग्रेस के लोगों का विकास तो जगजाहिर है जो सिर्फ अपने ही लोगो का विकास भ्रष्टाचार कर करने में लगे रहे। जो किसी ने छिपा नहीं है। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि आज सभी लोगों का विश्वास भाजपा में है। सभी भाजपा को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।
चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ स्थानीय नेताओं में सेल्फी लेने की होड़ मची रही। उनके हेलीकाप्टर से उतरने के साथ ही स्थानीय नेताओं में सेल्फी लेने की होड़ मची रही।
माल्यापर्ण के साथ ही मंच पर प्रदेश अध्यक्ष को अकेले पाकर कोई पैर छूने के दौरान तो कोई उनके पीछे से सेल्फी लेने व फोटो खिंचवाने में जुटा रहा। बाक्स मांगों को सरकार के सामने रखने का किया वादा उद्योग शून्य जनपद में उद्योग व चीनी मिल की मांग सांसद जगदम्बिका पाल ने मंच पर प्रदेश अध्यक्ष के सम्बोधन के दौरान किया। जिस पर उन्होंने सांसद, विधायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष व मंत्री को यहां की मांगों को सरकार के समाने रखने का वादा किया।
उन्होंने कहा कि सांसद व क्षेत्रीय अध्यक्ष, मंत्री द्वारा जो भी अवगत कराया गया है तथा समस्या बताई गई है उसे सरकार के सामने रखा जाएगा। जिससे कि यहां पर उद्योग आदि स्थापित किया जा सके। बाक्स भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष से खुद को जोड़ा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जनसंघ काल व भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष रहे माधव प्रसाद त्रिपाठी के साथ खुद को जोड़ते हुए उन्होंने यहां जनसंघ व भाजपा का झंडा बुलंद करने वाले स्वर्गीय धनराज यादव, शिवलाल मित्तल, राम रेखा यादव को विचारधारा की ताकत बताते हुए कहा कि भाजपा की विचाराधारा यहां की ताकत रहीं है।
इससे पहले भी यहीं की धरती ने भाजपा की विचारधारा को प्रबल बनाते हुए पहले भी कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने काम कर किया है। यहां की धरती ने ही विचारधारा को ताकत दी है जिसके बूते भाजपा पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रही है।

Home / Sidharthnagar / यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, पूर्व की सरकारों ने नगरों को तबाह कर दिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो