scriptइस्लाम के नाम पर लड़ने वाले IS आतंकी ने कभी खुद नही पढ़ी कुरान | Hasna Ait Boulahcen: Paris attack 'female suicide bomber' pictured for first time Belgium media claim | Patrika News
विदेश

इस्लाम के नाम पर लड़ने वाले IS आतंकी ने कभी खुद नही पढ़ी कुरान

इस्लाम के नाम पर लगातार इंसानियत का खून करने वाले आईएस आतंकी स्वंय ही इस धर्म का पालन नही करते हैं।

Nov 20, 2015 / 11:47 am

इस्लाम के नाम पर लगातार इंसानियत का खून करने वाले आईएस आतंकी स्वंय ही इस धर्म का पालन नही करते हैं। बुधवार के दिन हुए पेरिस हमले में खुद को उड़ाने वाली महिला आतंकी हमलावर 26 वर्षीय हसना अत बोलाचेन की कुछ सनसनीखेज करने वाली तस्वीरें और बातें सामने आई है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान, इन बातों का खुलासा हुआ है। महिला की इन तस्वारों में एक तस्वीर ऐसी भी है जिसमें वह बाथटब में नजर आ रही है। एक अंग्रेजी अखवार को उसके भाई यूसुफ अत बोलाचेन ने बताया कि धर्म में उसकी कोई रुचि नहीं थी।

वह कुरान नहीं पढ़ती थी और उसनेे एक महीने पहले ही बुर्का पहनना शुरू किया था। मोरक्को से उसका परिवार 1973 में पेरिस आया था। यूसुफ के अनुसार, हसना अपनी ही दुनिया में व्यस्त रहती थी। वह फेसबुक और व्हाट्सएप पर काफी सक्रिय थी और हमेशा दूसरों की आलोचना करती रहती थी।

भाई-बहन का रिश्ता सहज नहीं था और पांच साल से बातचीत बंद थी। यूरोप की इस पहली महिला के दोस्तों के अनुसार हसना को पार्टियों से काफी लगाव था और वह शराब पीना पसंद करती थी। काउबॉय हैट पहनने के कारण दोस्तों के बीच वह “काउगर्ल” के नाम से मशहूर थी।

रविवार को आखिरी बार यूसुफ ने उसे फोन किया था। तीन सप्ताह पहले उत्तर-पूर्वी पेरिस के उपनगरीय इलाके द्रांसी में एक महिला मित्र के साथ रहने के लिए हसना ने घर छोड़ा था।

Home / world / इस्लाम के नाम पर लड़ने वाले IS आतंकी ने कभी खुद नही पढ़ी कुरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो