scriptदेखें वीडियो: मुंबई पुलिस ने आधी रात किस कदर की कपल की पिटाई  | Mumbai: couple beaten by mumbai police at andheri police station | Patrika News

देखें वीडियो: मुंबई पुलिस ने आधी रात किस कदर की कपल की पिटाई 

Published: Nov 04, 2015 06:21:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

मुंबई पुलिस का खौफनाक चेहरा दिखाता एक ताज़ा वीडियो सामने आया है। अंधेरी पुलिस स्टेशन के अंदर बने इस वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि मुंबई पुलिस क्रूरता की सीमाओं को किस हद तक पार कर जाती है। 

मुंबई पुलिस का खौफनाक चेहरा दिखाता एक ताज़ा वीडियो सामने आया है। अंधेरी पुलिस स्टेशन के अंदर बने इस वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि मुंबई पुलिस क्रूरता की सीमाओं को किस हद तक पार कर जाती है। 

दरअसल, 2 नवंबर को इस पुलिस स्टेशन के कुछ पुलिसकर्मियों ने एक प्रेमी जोड़े को थाने में महज इसलिए पीटा क्योंकि वो रात को बाहर झगड़ रहे थे। मामले के मुताबिक़ अंधेरी पुलिस रात करीब 12 बजे एक जोड़े को पकड़ कर थाने लेकर आई।

इस कपल की गलती सिर्फ इतनी थी कि दोनों किसी बात पर झगड़ रहे थे जो पुलिस वालों को रास नहीं आया। पुलिस वाले न सिर्फ इन्हें थाने में लाए बल्कि अपनी ताकत भी इन दोनों पर आजमाई।

वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि मुंबई पुलिस के जवानों और महिला कॉन्स्टेबल ने इस कपल पर किस कदर कहर बरपाया। पिटाई के दौरान लड़की बार-बार बचाने की गुहार लगा रही थी लेकिन पुलिस वालों पर उसकी एक नहीं चली। इन पुलिस वालों ने दोनों को इतनी बुरी तरह पीटा की दोनों के मुंह से खून निकलने लगा।

जानकारी में सामने आया कि ये दोनों टेक महिंद्रा के कॉल सेंटर में काम करते हैं और 2 नवंबर की रात ऑफिस से घर जाने के लिए मेट्रो स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा होने लगा जो पुलिस वालों को रास नहीं आया। 

थाने लाने पर जब युवती ने कहा कि उसकी रिश्तेदार संसद में काम करती हैं, लेकिन तब भी पुलिस वालों को रास नहीं आई और गुस्साए पुलिस वालों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। थाने में मौजूद एक एनजीओ एक्टिविस्ट ने ये पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल से ये पूरी घटना कैद कर लिया।

आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान हो चुकी है। इस मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।




loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो