scriptशहर में निकाली की भव्य भगवा यात्रा, भगवा मय हुआ शहर | Grand saffron trip taken out in the city, saffron deserted city | Patrika News
सीधी

शहर में निकाली की भव्य भगवा यात्रा, भगवा मय हुआ शहर

शहर के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित हुई सभा, जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान हुआ शहर, शामिल हुए सैकड़ो लोग, साध्वी प्राची देवी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सीधीJan 13, 2020 / 09:08 pm

Manoj Kumar Pandey

Grand saffron trip taken out in the city, saffron deserted city

Grand saffron trip taken out in the city, saffron deserted city

सीधी। स्वामी विवेकानंद जी की 15७वीं जयंती पर रविवार को हिंदू जागरण मंच सीधी के तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में भागीदारी निभाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा जिसमें मातृ शक्तियों की संख्या सर्वाधिक रही।
सर्वप्रथम शहर के छत्रसाल स्टेडियम में एकत्रीकरण हुआ जहां विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद साध्वी प्राची देवी का उद्बोधन हुआ, तदोपरांत अपरान्ह करीब 4.30 बजे से भगवा यात्रा रवाना हुई। भगवा यात्रा के आगे दर्जन भर झांकिया भी चल रही थी जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बिंदु थी। झाङ्क्षकयों में भारत माता, स्वामी विवेकानंद, रानी लक्ष्मीबाई आदि के रूप में युवतियों ने हिस्सा लिया। मातृशक्तियों सहिल लोगों ने पैदल भगवा यात्रा निकाली। भगवा यात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर चौकी बनाकर भव्य स्वागत किया गया। मातृशक्तियों की टोली का भ्रमण अस्पताल तिराहा, सम्राट चौक, सराफा बाजार, पुराना हनुमान मंदिर, अमहा, पटेलपुल, लालता चौक, सोनांचल बस स्टैंड, गांधी चौक होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। भगवा यात्रा में हजारों लोगों की सहभागिता रहने से पूरा शहर भगवामय नजर आ रहा था। इस आयोजन में शामिल सामाजिक संगठनों में जय गुरूदेव, गायत्री परिवार, प्रजापति ब्रह्मकुमारी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा, माउंटेन डांस गु्रप, रायल राजपूत संगठन, विंध्य पुनरोत्थान संघ, बजरंग सेवा समिति, भारत रक्षा मंच, शिवसेना, रामभक्त संगठन, हिंदू उत्सव समिति, टाईगर ग्रुप एवं समस्त सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया।

Home / Sidhi / शहर में निकाली की भव्य भगवा यात्रा, भगवा मय हुआ शहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो