scriptकोदौ की रोटी खाकर बीमार पड़े आधा दर्जन लोग | Half a dozen people fell ill after eating Kodou bread | Patrika News
सीधी

कोदौ की रोटी खाकर बीमार पड़े आधा दर्जन लोग

मझौली थाना क्षेत्र के छवारी गांव की घटना, रोटी खाने के एक घंटे बाद एक-एक कर चक्कर आने के बाद हुए बेहोश, जिला अस्पताल में चल रहा पीडि़तों का उपचार, उपचार के बाद हालत में सुधार

सीधीFeb 16, 2020 / 12:32 pm

Manoj Kumar Pandey

Half a dozen people fell ill after eating Kodou bread

Half a dozen people fell ill after eating Kodou bread

सीधी। अनाज की श्रेणी में आने वाले कोदौ को पीसकर बनाए गए आटे की रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के छ: सदस्य बीमार पड़ गए। चक्कर आने के बाद एक-एक कर परिवार के छ: सदस्यों के बेहोश हो जाने पर गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पीडि़तों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीडि़तों के स्वास्थ में सुधार बताया गया है। घटना मझौली विकासखंड अंतर्गत छवारी गांव की है।
जिला अस्पताल में उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर पुलिस सहायता केंद्र जिला अस्पताल की पुलिस द्वारा लिए गए कथन में पीडि़त रामकुमार पिता बैजनाथ ङ्क्षसह ६२ वर्ष निवासी छवारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह घर में कोदौ के आटे की रोटी बनी थी, जिसे सब्जी के साथ परिवार के सदस्यों ने सुबह करीब १० बजे खाया था। करीब एक घंटे बाद रोटी खाने वाले परिवार के सदस्यों को चक्कर आने लगा, इसके बाद सभी सदस्य एक-एक कर बेहोश हो गए। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया, और लोगों ने हल्ला गुहार करना शुरू कर दिया, जिससे गांव के लोग एकत्रित हो गए, और पीडि़त छ: सदस्यों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीडि़तों की हालत में सुधार बताया गया है।
ये हुए अचेत-
कोदौ के आटे की रोटी खाने के बाद बीमार हुए परिवार के सदस्यों में चंपाकली ङ्क्षसह पति देवेंद्र ङ्क्षसह 28 वर्ष, मुन्नीबाई सिंह पति बबलू ङ्क्षसह 25 वर्ष, केशरिया सिंह पति रामकुमार सिंह 60 वर्ष, रामबाई सिंह पति रामकुमार ङ्क्षसह 60 वर्ष, रामकुमार ङ्क्षसह पिता चरकू ङ्क्षसह 60 वर्ष तथा विमल ङ्क्षसह पति भगवानदीन सिंह 28 वर्ष सभी निवासी छवारी शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो