scriptजिंदगी की जद्दोजहद के बीच जिले की ये महिलाएं बनी मिशाल | In the midst of the struggle of life, these women of the district beca | Patrika News
सीधी

जिंदगी की जद्दोजहद के बीच जिले की ये महिलाएं बनी मिशाल

स्वयं के खर्च पर मास्क बनाकर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने लोगों को कर रही नि:शुल्क वितरण, घर में खाली न बैठकर समय के सदुपयोग के साथ जनसेवा का उठाया वीणा

सीधीMar 31, 2020 / 08:55 pm

Manoj Kumar Pandey

In the midst of the struggle of life, these women of the district beca

In the midst of the struggle of life, these women of the district beca

सीधी। भारत देश सहित पूरे विश्व में फैली महामारी कोरोना वायरस से जंग लडऩे के लिए लोग जद्दोजहद कर रहे हैं। लॉक डाउन के कारण सीधी सहित पूरे देश के लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। कोरोना वायरस से जंग लडऩे के लिए सीधी जिले की महिलाएं जिंदगी की जद्दोजहद के बीच कुछ महिलाएं मिशाल के रूप में काम कर रही हैं। घर में खाली न बैठकर ये महिलाएं खाली न बैठकर मास्क बनाने का कार्य कर रही हैं। बनाए गए मास्क लोगों के बीच समाजसेवियों एवं वालेंटियरों के सहयोग से नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। इनमें से कई महिलाओं को मास्क बनाने के लिए कपड़ा की उपलब्धता इंद्रवती नाट्य समिति के नीरज कुंदेर व मिश्रा नर्सिंग होम के संचालक डॉ.अनूप मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। वहीं कई महिलाएं स्वयं कपड़ा की व्यवस्था कर मास्क निर्माण कर रही हैं।
काजल कुंदेर-
……सीधी शहर के दक्षिण करौंदिया निवासी काजल कुंदेर लॉक डाउन के समय घर में खाली समय का सदुपयोग करते हुए मास्क बना रही हैं। बनाए गए मास्क लोगों को नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है।
——-
शायरा बेगम-
…….सीधी शहर के पुलिस लाइन निवासी शायरा बेगम लॉक डाउन के समय घर में खाली थी। खाली समय का सदुपयोग करने के लिए वह घर में ही मास्क बनाना शुरू किया। बनाए गए मास्क वह लोगों को नि:शुल्क वितरित कर रही हैं।
—–
प्रियंका रजक-
…….सीधी शहर के दक्षिण करौंदिया में रहने वाली प्रियंका रजक कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को मुक्त करने व मास्क की कमी के कारण स्वयं घर पर मास्क बना रही हैं और वालेंटियर के माध्यम से इसका नि:शुल्क वितरण करा रही हैं।
—–
पूजा वर्मा-
………सीधी शहर के दक्षिण करौंदिया निवासी पूजा वर्मा भी इस कठिन दौर में लोगों की सहायता करने में पीछे नहीं हैं। वह घर में खाली न बैठकर मास्क बनाने में जुट गई हैं। बनाए गए मास्क का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है।
—–
गुंजा गुप्ता-
……..सीधी शहर के नजदीकी गांव उपनी निवासी गुंजा गुप्ता गांव में मास्क की अनुपलब्धता को सुलभ बनाने के लिए स्वयं मास्क बनाने का निर्णय लिया है। वह मास्क बनाने के बाद गांव के लोगों को नि:शुल्क वितरित कर रही हैं।
—–
विमला तोमर-
…….सीधी शहर के वर्मा कालोनी कॉलेज-स्टेडियम मार्ग निवासी विमला तोमर ने भी इस कठिन दौर में लोगों की सेवा के संकल्प के साथ मास्क बनाने का निर्णय लिया। वह घर में मास्क बनाने के बाद इसका नि:शुल्क वितरण कर रही हैं।
—–
अनुपमा द्विवेदी-
…….सिहावल विकासखंड अंतर्गत कुसेड़ा निवासी सीधी शहर के पड़ैनिया में किराए के मकान में रहती हैं। वह लॉक डाउन में शहर में ही हैं। घर में खाली न बैठकर वह मास्क की कमी दूर करने के लिए मास्क बना रही हैं, और यह मास्क वह लोगों के बीच नि:शुल्क वितरण कर रही हैं।
—–
सुधा सिंह-
……..कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कठिन दौर से गुजर रहे देश में समाजसेवा का संकल्प लॉक डाउन का पालन करते हुए सुधा सिंह भी कर रही हैं। वह घर में बैठकर मास्क बना रही हैं, और वालेंटियर के माध्यम से लोगों को नि:शुल्क वितरण करा रही हैं।
—–
पुष्पा गुप्ता-
…….सीधी शहर की रहने वाली पुष्पा गुप्ता भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लोगों की सेवा में जुटी हुई हैं। वह घर में रहकर मास्क का निर्माण करते हुए लोगों को नि:शुल्क वितरण कर रही हैं।
—–
गायत्री मिश्रा-
…….सीधी शहर के दक्षिण करौंदिया निवासी गायत्री मिश्रा भी इस जंग में शामिल हैं। वह खाली समय का सदुपयोग मास्क बनाने में कर रही हैं। बनाए गए मास्क शहर के लोगों को नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है।
०००००००००००

Home / Sidhi / जिंदगी की जद्दोजहद के बीच जिले की ये महिलाएं बनी मिशाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो