scriptसुप्रीम कोर्ट के आदेश से बेनकाब हुआ राहुल का झूठ, जनता से मांगें माफी: डॉ.राजेश | Supreme Court order exposes Rahul's lies, apologize to public: Dr. Raj | Patrika News
सीधी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बेनकाब हुआ राहुल का झूठ, जनता से मांगें माफी: डॉ.राजेश

राफेल मामले में कांग्रेस से माफ ी मांगने की मांग पर भाजपा ने किया प्रदर्शन

सीधीNov 17, 2019 / 09:34 pm

Manoj Kumar Pandey

Supreme Court order exposes Rahul's lies, apologize to public: Dr. Raj

Supreme Court order exposes Rahul’s lies, apologize to public: Dr. Raj

सीधी। राहुल गांधी राफेल खरीदी को लेकर पूरे देश से झूठ बोलते रहे। सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया है उससे राहुल गांधी और सोनिया गांधी के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में दायर की गई पुर्नविचार याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा है कि राफेल मामले में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। यह डील नियम और प्रक्रिया के अनुसार हुई है। भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच खड़े होकर यह मांग करती है कि राहुल गांधी और कांग्रेस अपने इस झूठ के लिए देश की जनता से माफ ी मांगें और आगे से झूठ बोलने से तौबा करे।
यह बात पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ.राजेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विंध्य विकास प्राधिकरण अध्यक्ष सुभाष सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ.विक्रम सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला, डॉ.यूके श्रीवास्तव, डॉ.राकेश गौतम, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शिवदान साकेत, मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान, वीरेंद्र तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Home / Sidhi / सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बेनकाब हुआ राहुल का झूठ, जनता से मांगें माफी: डॉ.राजेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो