scriptकलेक्टर ने ग्रहण किया नपा सीधी के प्रशासक का प्रभार, जानिए क्या बताई प्राथमिकता | The collector took charge of the administrator of Napa Sidhi, know wha | Patrika News
सीधी

कलेक्टर ने ग्रहण किया नपा सीधी के प्रशासक का प्रभार, जानिए क्या बताई प्राथमिकता

कलेक्टर ने पत्रकारवार्ता में बताई कार्यों की प्राथमिकता, कहा अब शुरू होंगे शहर में ताबड़तोड़ कार्य

सीधीJul 12, 2019 / 09:26 pm

Manoj Kumar Pandey

sidhi news

sidhi news

सीधी। मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर नगर पालिका परिषद सीधी के नवीन परिषद द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक के लिए कलेक्टर जिला सीधी को प्रशासक एवं प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। शुक्रवार को कलेक्टर अभिषेक सिंह द्वारा नगर पालिका के प्रशासक के रूप मे पदभार ग्रहण किया गया।
इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता मे कलेक्टर अभिषेक सिंह ने शहर के विकास के लिए कार्य योजना से अवगत कराया। कलेक्टर सिंह ने कहा कि नगरपालिका परिषद सीधी की वित्तीय स्थिति को ठीक करने के लिए सर्वप्रथम बकाया टैक्स वसूली का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष का बकाया तथा इस वर्ष की मांग सहित संपतिकर, समेकित कर, विकास उपकर, शिक्षा उपकर, भवन दुकान किराया, जलकर की लगभग 4 करोड़ रूपए की राशि बकाया है। आगामी 10 दिनों मे अभियान चलाकर राजस्व की वसूली की जाएगी। पहले चरण मे बड़़े बकायादारों से राशि वसूल की जाएगी। कलेक्टर सिंह ने सभी नागरिकों से बकाया राजस्व राशि को जमा करने की अपील की है। कलेक्टर सिंह ने कहा कि उक्त राशि का उपयोग मूलभूत आवश्यकताओं पेयजल, रोड, नाली, पार्क, साफ-सफाई आदि में खर्च किया जाएगा। प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए शहर मे प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर अभिषेक सिंह ने कहा कि नगरपालिका सीधी की व्यवस्था को चुस्त दुरस्त किया जाएगा। शहर के विकास के लिए नगरपालिका की वित्तीय स्थिति को मजबूत किया जाएगा, स्थानीय स्तर पर आय एवं रोजगार के स़्त्रोत विकसित किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह परिहार भी उपस्थित रहे।

Home / Sidhi / कलेक्टर ने ग्रहण किया नपा सीधी के प्रशासक का प्रभार, जानिए क्या बताई प्राथमिकता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो