scriptचुरहट में लगी अर्जुन सिंह की आदमकद प्रतिमा, अवधेशानंद करेंगे अनावरण | The statue of former cm Arjun Singh in churhat | Patrika News
सीधी

चुरहट में लगी अर्जुन सिंह की आदमकद प्रतिमा, अवधेशानंद करेंगे अनावरण

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्व अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, रावसागर तालाब स्थिति समाधि स्थल अर्पित करेंगे श्रद्धासुमन

सीधीMar 06, 2019 / 03:22 am

Sonelal kushwaha

Arjun singh

Arjun singh

सीधी. कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन ङ्क्षसह की आज चौथी पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनके गृह क्षेत्र चुरहट में आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। बुधवार को इसका अमनारण जूना अखड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी करेंगे। इसके लिए चुरहट के थाना तिराहे में सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय ङ्क्षसह सहित पार्टी के कई विधायक भी शामिल होंगे।
ऐन वक्त पर निरस्त राहुल का कार्यक्रम
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से निरस्त करना पड़ा। आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद सुबह 9 बजे हेलीकॉप्टर से चुरहट पहुंचेंगे। 10 बजे प्रतिमा अनावरण के बाद राव सागर तालाब स्थित समाधिस्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। 1999 में अर्जुन सिंह के आमंत्रण पर स्वामी अवधेशानंद ने भागवत कथा वाचन किया था।
सीधी में नगर पालिका भवन का लोकार्पण
चुरहट में कार्यक्रम के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सीधी नगर पालिका के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए बुधवार दोपहर 2 बजे नपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष विक्रम सिंह भी मंचासीन रहेंगे। बताया कि नगर पालिका का सर्वसुविधायुक्त कार्यालय बनाया गया है। इसमें सभी शाखाओं के लिए व्यवस्थित कक्ष व शौचालय का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में सभी पार्षदों व शहर के गणमान्यजन नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

Home / Sidhi / चुरहट में लगी अर्जुन सिंह की आदमकद प्रतिमा, अवधेशानंद करेंगे अनावरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो