scriptप्रदेश में आज नहीं बनी बात तो थम जाएगी मरीजों की राहत, जाने क्या हैं मामला | 108 ambulance staff strike in state trouble for Patients | Patrika News
सीकर

प्रदेश में आज नहीं बनी बात तो थम जाएगी मरीजों की राहत, जाने क्या हैं मामला

प्रदेश के गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायिनी 108 एम्बुलेंस के पहिए गुरुवार को थमे रहेंगे। यह निर्णय बुधवार को राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियो स्वास्थ्य भवन में पहले दौर की वार्ता के फेल होने पर किया।

सीकरFeb 21, 2019 / 10:41 am

Vinod Chauhan

प्रदेश के गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायिनी 108 एम्बुलेंस के पहिए गुरुवार को थमे रहेंगे। यह निर्णय बुधवार को राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियो स्वास्थ्य भवन में पहले दौर की वार्ता के फेल होने पर किया।

प्रदेश में आज नहीं बनी बात तो थम जाएगी मरीजों की राहत, जाने क्या हैं मामला

लक्ष्मणगढ़/सीकर.

प्रदेश के गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायिनी 108 एम्बुलेंस के पहिए गुरुवार को थमे रहेंगे। यह निर्णय बुधवार को राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियो स्वास्थ्य भवन में पहले दौर की वार्ता के फेल होने पर किया। इसके साथ ही रेफर होने वाले मरीजों की मुसीबत बढ़ जाएगी। राजस्थान कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि विभाग के अधिकारियों के साथ गुरुवार को सुबह फिर वार्ता का दौर चलेगा। दूसरे दौर की वार्ता विफल होने के बाद सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। गौरतलब है कि हड़ताल के कारण एम्बुलेंस सेवा के लगभग 6000 कर्मचारी प्रभावित होंगे। इस दौरान प्रदेश में 108 एम्बुलेंस सेवा की 730 बसें, 104 जननी सेवा की 580 बसें जबकि 200 साधारण एम्बुलेंस सेवाएं बंद रहेगी।

ये है मांगे
कर्मचारियों की मुख्य मांगे ठेका प्रणाली को समाप्त कर कर्मचारियों का समायोजन सरकार में करने, समान काम के लिए समान वेतनमान देने, ड्यूटी समय 8 घंटे करने, कार्य समय में मौत हो जाने पर 20 लाख रुपए मुआवजा देने सहित अन्य विभिन्न लंबित मांगे हैं।पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से पिछले काफी दिनों से की जा रही हैं, लेकिन सरकार इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही हैं। हालांकि चुनावों के समय कांग्रेस सरकार ने मांग पूरी करने का वादा किया था। परन्तु अब उसे पूरा करने में आनाकानी कर रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो