scriptVIDEO. छलकते आंसू के साथ हाथ जोड़ते हुए रवाना हुए 1334 श्रमिक, आज भी जाएगी ट्रेन | 1334 workers left, train will still go today | Patrika News
सीकर

VIDEO. छलकते आंसू के साथ हाथ जोड़ते हुए रवाना हुए 1334 श्रमिक, आज भी जाएगी ट्रेन

लॉकडाउन (Lockdown) और कोरोना संकट (Corona Virus) के बीच घर जाने को परेशान श्रमिकों के चेहरों पर ट्रेन (Shramik Special Train) में बैठते ही मुस्कान आ गई।

सीकरMay 26, 2020 / 09:23 pm

Sachin

छलकते आंसू के साथ हाथ जोड़ते हुए रवाना हुए 1334 श्रमिक, आज भी जाएगी ट्रेन सीकर.

छलकते आंसू के साथ हाथ जोड़ते हुए रवाना हुए 1334 श्रमिक, आज भी जाएगी ट्रेन सीकर.

सीकर. लॉकडाउन (Lockdown) और कोरोना संकट (Corona Virus) के बीच घर जाने को परेशान श्रमिकों के चेहरों पर ट्रेन (Shramik Special Train) में बैठते ही मुस्कान आ गई। कर्मस्थली को छोडकऱ जाने से कोई भावुक था तो कोई स्वजनों से मिलने को बेताब। आंखों से छलकते आंसुओं के साथ हाथ जोड़े हुए उन्होंने सीकर से विदा ली। अवसर था सीकर से बेगुसराय बिहार के लिए ट्रेन की रवानगी का। इन श्रमिकों को विदा करने के लिए कई जनप्रतिनिधि, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। ट्रेन में लगभग 1334 लोगों को बिहार के लिए रवाना किया गया। इनमें 1289 महिला-पुरूष व 95 बच्चे थे। यह ट्रेन सीकर से लोहारू-रेवाडी होते हुए बिहार पहुंचेगी।


स्टेशन पर रहा भीड़भाड़ का माहौल

श्रमिक स्पेशल ट्रेन की रवानगी के कारण दिन में 11 बजे से ही स्टेशन पर भीड़भाड़ का माहौल रहा। उपखंड क्षेत्रों से श्रमिकों को बसों से रेलवे स्टेशन लाया गया। आसपास के श्रमिक भी स्टेशन पर पहुंच गए। सभी श्रमिकों की चिकित्सा विभाग की ओर से स्क्रीनिंग की गई। नगर परिषद की ओर से उनके खाने-पानी का पूरा इंतजाम किया गया। बाद में उपखंड वार उन्हें डिब्बों में बैठाया गया। सांसद सुमेधानन्द, कलेक्टर यज्ञ मित्रा सिंहदेव, एडीएम जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.देवेन्द्र कुमार शर्मा, नगर परिषद सभापति जीवण खां की उपस्थिति में प्रवासी श्रमिकों को निशुल्क यात्रा टिकट दी गई। राज्य सरकार की और से यात्रियों की टिकट की राशि 10 लाख 16 हजार रुपए रेलवे को जमा कराई गई है।

 

आज फिर जाएगी बिहार ट्रेन


बिहार के लिए 26 मई मंगलवार को दोपहर 12 बजे किशनगंज बिहार के लिए ट्रेन जाएगी। जो प्रवासी श्रमिक बिहार जाना चाहते है वे सुबह 10 बजे से पहले जिला कलेक्टर, एडीएम को सूचना दें, जिससे उनकी टिकट, खाने-पीने की व्यवस्था की जा सके।जिला कलेक्टर यज्ञ मित्रा सिंह देव ने बताया कि मंगलवार को यह ट्रेन बिहार के लिए झुंझुनू से आरंभ होगी और 12 बजे सीकर से रवाना होगी। इसी प्रकार एक दो दिन में 1470 पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों को भिजवाने के लिए ट्रेन रवाना की जायेगी।

 

हम फिर वापस आएंगे


ट्रेन से बिहार के लिए रवाना हुए श्रमिक वापस सीकर आने को लेकर भी उत्साहित दिखे। खाटू मेले में गुब्बारे बेचने के लिए आए अमित कुमार का कहना है कि सीकर व खाटू से उनका गहरा जुड़ाव है। लॉकडाउन होने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति सामान्य होने पर वे वापस सीकर आएंगे। इसी तरह काम की तलाश में आई गीतांजली को रींगस में काम तो मिल गया, लेकिन लॉकडाउन ने परेशानी बढ़ा दी। वह भी कहती है कि स्थिति सामान्य होते ही वापस आएगी। यहां डिफेंस की तैयारी के लिए आए छात्र चंद्रभान सिंह का कहना है कि अब तो स्थिति सामान्य होने के बाद ही कोई निर्णय किया जा सकेगा।

Home / Sikar / VIDEO. छलकते आंसू के साथ हाथ जोड़ते हुए रवाना हुए 1334 श्रमिक, आज भी जाएगी ट्रेन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो