सीकर

Watch: सीकर में तेज रफ्तार गाड़ी पलटी खाते हुए खाई में गिरी, हादसे में दो घायल

A Jeep Fell Down in Ditch at Kanwat Sikar : सीकर जिले के कांवट कस्बे के नीमकाथाना मार्ग स्थित बाईपास तिराहे पर बीती देर रात तेज गति से आ रही एक जीप घुमाव में अनियंत्रित होकर पलट ( Road Accident in Sikar ) गई।

सीकरSep 18, 2019 / 07:10 pm

Naveen

Watch: सीकर में तेज रफ्तार गाड़ी पलटी खाते हुए खाई में गिरी, हादसे में दो घायल

सीकर।
A Jeep Fell Down in Ditch at Kanwat Sikar : सीकर जिले के कांवट कस्बे के नीमकाथाना मार्ग स्थित बाईपास तिराहे पर बीती देर रात तेज गति से आ रही एक जीप घुमाव में अनियंत्रित होकर पलट ( Road Accident in Sikar ) गई। तेज गति के कारण जीप तीन चार पलटी खाकर पास में ही खाई जा गिरी। हादसे में जीप चालक व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कांवट चौकी की पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें

ठेका लूटकर भाग रहे बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

कांवट चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि देर रात कांवट से नीमकाथाना की ओर जा रही एक जीप अनियंत्रित होने के बाद पलटकर खाई में जा गिरी। घायल जीप चालक व उसमें सवार एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। लोगो ने बताया कि PWD ने हाल ही में इस तिराहे पर पूर्व में बनी सीधी सडक़ को खोदकर खतरनाक घुमाव बना दिया। इस घुमाव के चलते यह तिराहा एक्सीडेंटल पॉइंट बन गया है। जिससे यहां आये दिन हादसे होते रहते है। ग्रामीण इस खतरनाक घुमाव को बंद कर पुराने रास्ते को ही संचालित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी कर चुके है।

यह भी पढ़ें

5 पुलिसकर्मियों ने किया सुसाइड, किसी ने प्यार में जान दी तो किसी ने इसलिए लगाया मौत को गले

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.