scriptVIDEO. सीएम व एनएसयूआई का पुतला फूंका, जमकर लगाए नारे | abvp protest against CM gehlot in sikar | Patrika News
सीकर

VIDEO. सीएम व एनएसयूआई का पुतला फूंका, जमकर लगाए नारे

(ABVP Protest in Sikar) राजस्थान विश्वविद्यालय में धरना दे रहे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आज सीकर में विरोध प्रदर्शन किया।

सीकरMar 01, 2021 / 06:17 pm

Sachin

VIDEO. सीएम व एनएसयूआई का पुतला फूंका, जमकर लगाए नारे

VIDEO. सीएम व एनएसयूआई का पुतला फूंका, जमकर लगाए नारे

सीकर. राजस्थान विश्वविद्यालय में धरना दे रहे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आज सीकर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कल्याण सर्किल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व एनएसयूआई का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। जमकर नारे भी लगाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें लिखा कि राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता सात दिन से धरना दे रहे थे। शनिवार रात को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोते हुए कार्यकर्ताओं पर हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें काफी कार्यकर्ता घायल हो गए। ऐसे में आरोपियों का प्रवेश निरस्त कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चेतावनी भी दी कि मांग नहीं मानी गई तो एबीवीपी राज्य स्तरीय आंदोलन शुरू करेगी। इससे पहले कार्यकर्ता राजकीय संस्कृत कॉलेज के पास इक_ा हुए। जहां से उन्होंने मुख्यमंत्री व एनसयूआई के पुतले की शव यात्रा निकाली। फिर कल्याण सर्किल पहुंचकर नारे लगाते हुए उसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो