scriptएक छोटी सी बात को लेकर ससुराल पक्ष ने इस महिला के साथ की ये घिनौनी हरकत | attempt to hang of woman by In-laws member | Patrika News
सीकर

एक छोटी सी बात को लेकर ससुराल पक्ष ने इस महिला के साथ की ये घिनौनी हरकत

शहर की एक महिला ने बुधवार को अपने ससुराल पक्ष के परिजनों पर मारपीट कर उसे फांसी पर लटकाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

सीकरJun 14, 2018 / 04:00 pm

vishwanath saini

woman

एक छोटी सी बात को लेकर ससुराल पक्ष ने इस महिला के साथ की ये घिनौनी हरकत

सुजानगढ़. शहर की एक महिला ने बुधवार को अपने ससुराल पक्ष के परिजनों पर मारपीट कर उसे फांसी पर लटकाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। मामले की जांच कर रहे एचसी ओम प्रकाश के मुताबिक चांदबास निवासी रहीसा बानो ने परिवाद में लिखा है कि घर में चूल्हे की बात को लेकर 13 जून को पति साकिर, ससुर उमर, सास जेतून, ननद समीम ने मारपीट की। इन्होंने पीडि़ता को कमरे के हुक में रस्सी डालकर फांसी पर लटकाने का प्रयास किया। इससे रहीसा बेहोश होकर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीडि़ता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि रहीसा को दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। डॉक्टर दिलीप सोनी ने बताया कि रहीसा बानू बुधवार को भर्ती हुई थी। जिसका इलाज कर थोड़ी देर पश्चात छुट्टी दे दी गई। अब तक आरोपियों के विरुद्ध कोई मामला दर्जनहीं किया गया है। शाम को पुलिस ने महिला के पति को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान वो यहां अपनी पत्नी से झगडऩे लगा। जिस पर पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

छह माह के मासूम को हमेशा के लिए छोड़ गया फौजी पिता, दादा ने खोया इकलौता बेटा

 

 

जुआ खेलते चार गिरफ्तार
खेतड़ी. पुलिस ने बुधवार को जुआरियो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि दो सार्वजनिक स्थानों पर अलग-अलग जुआ खेलते खेतड़ी के वार्ड 10 निवासी दीपेश व अशोक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 हजार एक सौ 70 रुपए जप्त किए। एक अन्य मामले में चांदमारी रोड पर तिबारा में जुआ खेलते वार्ड नं.10 निवासी कृष्ण कुमार व वार्ड 6 निवासी योगेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हजार एक सौ तीस रुपए नगद जप्त किए।

Home / Sikar / एक छोटी सी बात को लेकर ससुराल पक्ष ने इस महिला के साथ की ये घिनौनी हरकत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो