28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह माह के मासूम को हमेशा के लिए छोड़ गया फौजी पिता, दादा ने खोया इकलौता बेटा

टीटनवाड़ में सैनिक कृष्ण सिंह की सोमवार को सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जयपुर से आई सेना की टुकड़ी ने उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

2 min read
Google source verification
Funeral with military honors of Soldier krishan singh in jhunjhunu

पति की तबियत का बहाना बनाकर विवाहिता को होटल में ले गए दो युवक, उसके बाद एक ने मुंह बंद किया तो दूसरा करता रहा रेप

गुढ़ागौडज़ी.

टीटनवाड़ में सैनिक कृष्ण सिंह की सोमवार को सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जयपुर से आई सेना की टुकड़ी ने उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया। विधायक शुभकरण चौधरी, एसडीएम शिवपाल जाट, सरपंच ओमप्रकाश महला सहित लोगों ने पार्थिक शव पुष्पांजलि अर्पित की। उनका शव लेकर आए सूबेदार भरत सिंह ने बताया कि टीटनवाड़ के भैरूका की ढ़ाणी का कृष्ण सिंह 15 राजरिफ में बैरकपुर छावनी कोलकाता में कार्यरत था। 9 जून को वह छावनी के पास लगने वाले रात्रि बाजार में खरीददारी करने गया था। इस दौरान वह एक लोकल ट्रेन के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। टीटनवाड़ सरपंच ओमप्रकाश महला ने बताया कि कृष्ण सिंह 10 वर्ष पहले सेना में भर्ती हुआ था। उसका पिता इन्द्रसिंह भी पूर्व सैनिक है। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। कृष्ण सिंह के ढाई वर्ष व छह माह के दो बच्चे हैं। इससे पहले सुबह जैसे ही सैनिक का शव घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिजन शव को देखकर हाल-बेहाल हो गए।

Read More :

पति की तबियत का बहाना बनाकर विवाहिता को होटल में ले गए दो युवक, उसके बाद एक ने मुंह बंद किया तो दूसरा करता रहा रेप

घायल ने दम तोड़ा
बुहाना. बुहाना-सतनाली सडक़ मार्ग पर दो दिन पूर्व बोलेरो व लोरिंग मशीन की आमने-सामने की हुई टक्कर में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने और दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतक हरियाणा के भिवानी जिला के बाडढा तहसील के हडौती गांव निवासी रणवीर सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में इससे पूर्व बोलेरो चालक झारोडा गांव के प्रकाश एवं बासडी गांव के विजय कुमार की घटना के कुछ देर बाद ही मौत हो गई थी। वहीं स्थानीय पुलिस ने पुलिस थाना के सामने आपस में लड़ाई झगड़ा करते पाए जाने पर निहालपुरा गांव के अक्षय कुमार एवं धर्मेन्द्र कुमार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।