scriptकेवल नारे लगाती है कांग्रेस, माकपा के साथ कर रही किसान आंदोलन- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष | bjp rajasthan president satish pooniya targeted to congress | Patrika News
सीकर

केवल नारे लगाती है कांग्रेस, माकपा के साथ कर रही किसान आंदोलन- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया सालासर बालाजी जाते समय मंगलवार को सीकर रुके। सांवली रोड स्थित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय में उनका स्वागत-सम्मान समारोह हुआ।

सीकरJan 19, 2021 / 05:17 pm

Sachin

केवल नारे लगाती है कांग्रेस,  माकपा के साथ कर रही किसान आंदोलन- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

केवल नारे लगाती है कांग्रेस, माकपा के साथ कर रही किसान आंदोलन- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

सीकर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया सालासर बालाजी जाते समय मंगलवार को सीकर रुके। सांवली रोड स्थित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय में उनका स्वागत-सम्मान समारोह हुआ। जहां सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी ,पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर तथा जिला प्रमुख गायत्री कंवर की मौजूदगी में उनका साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूनिया मीडिया से भी मुखातिब हुए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने किसान आंदोलन के बहाने वामपंथी दलों को भी लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में कांग्रेस को लंबा अवसर मिला है। लेकिन, कांग्रेस ने ना तो किसानों की बात की और ना ही नौजवान या अन्य किसी तबके की। केवल नारे लगाती रही। देश व प्रदेश का इतिहास गवाह है कि किसान के्रडिट से लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री फसल योजना व किसान सम्मान निधी योजना तक भाजपा ने देश के किसानों को मजबूत किया है। केंद्र सरकार के तीनों कृषि बिल भी उसी क्रम में लाए गए हैं। जो किसानों को बड़ा बाजार और व्यापार की आजादी देते हैं। बोले, सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि मंडी व एमएसपी व्यवस्था खत्म नहीं होगी। लेकिन, फिर भी आंदोलन किया जा रहा है। कहा, यह कांग्रेस व वामपंथियों का आंदोलन है। जिसका समाधान भी सरकार निकालने का प्रयास कर रही है। उम्मीद है कि जल्द यह आंदोलन खत्म होगा।

पंचायत चुनाव जीते, अब निकाय व उपचुनाव की बारी
इस दौरान पूनिया ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई भी की। कहा कि कार्यकर्ताओं की दुआ से वह कोरोना व उनकी मेहनत से पंचायत चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। दावा किया कि कार्यकर्ताओं के दम पर आगे भी विधानसभा के उपचुनाव व पालिका चुनाव जीतेंगे। उन्होंने सालासर बालाजी के दर्शनों की वजह भी कोरोना से उबरना व आगामी चुनावों का आशिर्वाद प्राप्त करना बताया। कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंत्योदय व राष्ट्रवाद है। जिसे लोक कल्याण के मार्ग पर चलकर पूरा करना है।

Home / Sikar / केवल नारे लगाती है कांग्रेस, माकपा के साथ कर रही किसान आंदोलन- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो