scriptभाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने गहलोत सरकार को बताया पलटू सरकार, सीएए पर दिया यह बयान | BJP state president Poonia said Gehlot government is paltu | Patrika News
सीकर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने गहलोत सरकार को बताया पलटू सरकार, सीएए पर दिया यह बयान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बार फिर प्रदेश की गहलोत सरकार को निशाने पर लिया है। इस बार उन्होंने सरकार पर करारा हमला किया है।

सीकरFeb 17, 2020 / 12:24 pm

Sachin

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने गहलोत सरकार को बताया पलटू सरकार, सीएए पर दिया यह बयान

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने गहलोत सरकार को बताया पलटू सरकार, सीएए पर दिया यह बयान

सीकर/फतेहपुर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बार फिर प्रदेश की गहलोत सरकार को निशाने पर लिया है। इस बार उन्होंने सरकार पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पलटू सरकार है। जो अपनी ही घोषणाओं व फैसलों को पलटती रहती है। प्रदेशाध्यक्ष पूनियां रविवार को सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में पहुंचे थे। जहां वह बुधगिरी मढ़ी पहुंचे थे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनियां का जोरदार स्वागत किया था। यहीं उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की थी। जिसमें उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस की नीति दोहरी है। यह पलटू सरकार है, बार बार फैसले बदलती है। पहले कांग्रेस ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी नहीं करने का वादा किया था। अब बिजली की दरें बढ़ाकर सरकार ने आम लोगों पर मार की है।Ó उन्होंने आगे कहा कि सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट यानी सीएए को कभी कांग्रेस ने ही लाने की बात की थी। उसके बाद अभी भी यह संसद में चर्चा के बाद पास हुआ था। जिसमें कांग्रेस के भी सांसद थे। लेकिन, अब वही कांग्रेस सवाल उठा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, गोवर्धन वर्मा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकंात भारद्वाज साथ रहे। स्वागत के दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष रामावतार रूंथला, देहात अध्यक्ष विनोद महला, विकास भास्कर, बजरंग सिंह शेखावत, भागीरथमल जाखड़, महावीर भोजदेसर, नरेश सोनी, नरेन्द्र जांगिड़, प्रदीप चौमाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो