scriptदरिंदों ने मासूम से महिला तक को बनाया अपनी हवस का शिकार | campaign women get protection rape with child to old women sikar | Patrika News
सीकर

दरिंदों ने मासूम से महिला तक को बनाया अपनी हवस का शिकार

जिले में घटी बलात्कार की घटनाओं में आरोपी ने उम्र का भी लिहाज नहीं किया। स्थिति यह रही कि बीते इस साल चार साल की मासूम से लेकर बुजुर्ग महिला तक को बलात्कार का शिकार बनाया गया।

सीकरJun 09, 2019 / 05:10 pm

Vinod Chauhan

दरिंदों ने मासूम से बुजुर्ग महिला तक के जिस्म को नोंचा, बनाया अपनी हवस का शिकार

दरिंदों ने मासूम से बुजुर्ग महिला तक को बनाया अपनी हवस का शिकार

पत्रिका अभियान महिलाओं को मिले सुरक्षा ( patrika campaign women get protection )

सीकर .

जिले में घटी बलात्कार की घटनाओं में आरोपी ने उम्र का भी लिहाज नहीं किया। स्थिति यह रही कि बीते इस साल चार साल की मासूम से लेकर बुजुर्ग महिला तक को बलात्कार का शिकार बनाया गया। इनमें कई मामलों में तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को दबोच लिया। लेकिन, कई प्रकरणों की जांच अभी भी ठंडे बस्ते में चल रही है।


छत तक पहुंचे
फतेहपुर में बुजुर्ग महिला को बलात्कार का शिकार बनाने के लिए आरोपी उसकी छत तक पहुंचे और मुंह दबाकर उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद पुलिस तक सूचना पहुंची तो उन्होंने आरोपियों को धरा। जबकि इससे पहले घटनाक्रम पर पुलिस भी परर्दा डालती रही।


खेत पर घटी घटना
खंडेला में खेत पर काम करने वाली बुजुर्ग महिला को आरोपी ने डराया-धमकाया और गलत काम करने के लिए मजबूर किया। आरोपी की गिरफ्त में महिला को देखा तो दौडकऱ पड़ौसी आया। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ और आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो पाई थी।


श्मशान में दुराचार
खाटूश्यामजी में डेरे में रहने वाला युवक ने चार साल की बालिका को चॉकलेट का लालच दिया था। इसके बाद बहला-फुसला कर वह मासूम को लेकर नजदीकी शमशान घाट पहुंचा। यहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। परिजनों को पता लगने पर वह अपनी बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे और उसको उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।


अंधेरे में उठा कर ले गया
कल्याण सर्किल के पास होटल में काम करने वाला मजदूर मां के पास सोई हुई ढाई साल की बालिका को फुटपाथ से उठाकर ले गया। इसके बाद सुनसान इलाके में झाडिय़ों के पास लेकर पहुंचा और घटना को अंजाम दिया। इसके बाद मां को पता चला तो वह पीडि़ता को लहु-लूहान हालत में लेकर वह अस्पताल पहुंची। लेकिन, यहां भी मासूम को समय पर उपचार नसीब हो पाया हो पाया था।

Home / Sikar / दरिंदों ने मासूम से महिला तक को बनाया अपनी हवस का शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो