scriptइससे पहले मंदिरों में नहीं पढ़ा गया था ऐसा आग्रह…सभी ने सराहा और स्वीकारा भी | Earlier this request was not read in temples ... Everyone appreciated | Patrika News
सीकर

इससे पहले मंदिरों में नहीं पढ़ा गया था ऐसा आग्रह…सभी ने सराहा और स्वीकारा भी

महाशिवरात्रि पर शहर के मंदिरों में पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त पूजन व स्वच्छता का महासंकल्प लिया गया।

सीकरFeb 22, 2020 / 06:23 pm

Gaurav

इससे पहले मंदिरों में नहीं पढ़ा गया था ऐसा आग्रह...सभी ने सराहा और स्वीकारा भी

इससे पहले मंदिरों में नहीं पढ़ा गया था ऐसा आग्रह…सभी ने सराहा और स्वीकारा भी

सीकर. महाशिवरात्रि पर जिलेभर में धार्मिक आयोजनों के बीच लोगों ने पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त पूजन व स्वच्छता का महासंकल्प भी लिया। इस दौरान विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने इसका संकल्प लिया। बाकायदा मंदिरों में इसको लेकर लिखित आग्रह को सभी ने सराहा भी और स्वीकारा भी।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा के लिए शिव मंदिरों में अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी। जल व दूध से भगवान शिव का अभिषेक कर श्रद्धालु बिल्व पत्र, गाजर, बोर, सांगरी व मिठाईयों को भोग लगाकर शीश नवाते रहे। पीछे लंबी कतारों में लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
मंदिरों में रुद्राभिषेक तो कहीं चार पहर की पूजा की गई। शहर के भूतनाथ, नीलकंठ महादेव, पशुपतिनाथ व दरिद्र भंजन महादेव सहित कई मंदिरों विशेष पूजा अर्चना का दौर चला। इस दौरान भक्तों ने राजस्थान पत्रिका की पहल को काफी सराहा गया। भक्तों ने प्लास्टिक से दूर रहने की शपथ भी ली और इसे सराहा भी।

Home / Sikar / इससे पहले मंदिरों में नहीं पढ़ा गया था ऐसा आग्रह…सभी ने सराहा और स्वीकारा भी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो