scriptबरसात के बाद छाया कोहरा, गिरा तापमान, 24 घंटे में ओलावृष्टि की चेतावनी | fog after rain, temperature dropped, hailstorm warning in 24 hour | Patrika News
सीकर

बरसात के बाद छाया कोहरा, गिरा तापमान, 24 घंटे में ओलावृष्टि की चेतावनी

राजस्थान के 13 जिलों में 29 जनवरी को बरसात व ओलावृष्टि के मौसम विभाग के अलर्ट का असर दिखने लगा है।

सीकरJan 28, 2020 / 11:21 am

Sachin

बरसात के बाद छाया कोहरा, गिरा तापमान, 24 घंटे में ओलावृष्टि की चेतावनी

बरसात के बाद छाया कोहरा, गिरा तापमान, 24 घंटे में ओलावृष्टि की चेतावनी

सीकर. राजस्थान के 13 जिलों में 29 जनवरी को बरसात व ओलावृष्टि के मौसम विभाग के अलर्ट का असर दिखने लगा है। गंगानगर में बरसात के साथ शेखावाटी में बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया है। चूरू व सीकर जिले में सोमवार को कई जगह बूंदाबादी तो कई जगह हल्की बरसात देखने को मिली। जिससे रातोंरात सर्दी भी बढ़ गई। फतेहपुर में तापमान आज 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। जो कल के मुकाबले करीब चार डिग्री कम रहा। आज भी सुबह से अंचल में बादलों की आवाजाही जारी है। जिससे धूप खुलकर नहीं खिल पा रही। ऐसे में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही होती नजर आ रही है।
सुबह छाया कोहरा
रात की बरसात के बाद शेखावाटी में आज सुबह फिर कोहरा छा गया। शहर में इसका असर थोड़ा कम रहा, लेकिन बाहरी इलाकों में कोहरा घना था। जिसका जनजीवन पर खासा असर दिखा। कोहरे से दृश्यता कम हो गई। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े।
यह है मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी को पूर्वी राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली में बरसात के साथ ओले गिर सकते हैं। हालांकि इस दिन पश्चिमी राजस्थान में इसका असर नहीं रहेगा। जबकि 30 जनवरी यानि गुरुवार को भी सीकर, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली के अलावा पश्चिमी जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

किसानों की चिंता
फिलहाल मौसम से पूरे प्रदेश में राहत है। तापमान में बढ़ोत्तरी होने के साथ शीतलहर का असर कम हो गया है। वहीं, कोहरे के हालात भी नहीं है। लेकिन, आने वाले दिनों में मौसम फिर पुराने हालात पैदा कर सकता है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि इन दिनों सरसों, चना व जौ सहित सब्जियों का खेतों में अंबार है। जिन्हें ओले नुकसान पहुंचा सकते हैं। सर्दी के दिन वापस लौटाकर अंचल को फिर से कंपा सकता है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी का कई जिलों में असर भी दिखने लगा है। सुबह से अंचल में रह रहकर बादल घिर रहे हैं। जिससे बरसात की संभावना बन रही है। बरसात के साथ ओलावृष्टि के अंदेशे ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।

Home / Sikar / बरसात के बाद छाया कोहरा, गिरा तापमान, 24 घंटे में ओलावृष्टि की चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो