सीकरPublished: Sep 19, 2023 11:52:38 am
Kirti Verma
प्रथम पूजनीय देव भगवान गणेश का प्राकट्योत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। घरों से लेकर मंदिरों और पांडालों तक में आज भगवान गजानन का पूजन-भजन होगा।
सीकर. प्रथम पूजनीय देव भगवान गणेश का प्राकट्योत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। घरों से लेकर मंदिरों और पांडालों तक में आज भगवान गजानन का पूजन-भजन होगा। इस बीच आज हम आपको गणेशजी की मूर्ति के गायब होने की वो दास्तां बता रहे हैं, जो 47 साल से राज बना हुआ है। ये किस्सा सीकर के राजवंशीय घराने की एक चांदी की गणेश मूर्ति का है। जिसे देखकर ही भोजन करने की रावरानियों की 9 पीढिय़ों तक की एक लंबी परंपरा रही। लेकिन राजघराने की अंतिम रावरानी स्वरूप कंवर (जोधीजी) ने जिस दिन अपनी अंतिम सांस ली, उसी दिन वह मूर्ति भी गायब हो गई।