5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gaurav Yatra @ Shekhawati : फतेहपुर कर रहा सीएम का इंतजार, बरसात ने ली अग्रि परीक्षा

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
Fatehpur waiting For Cm vasundhara Raje

Fatehpur waiting For Cm vasundhara Raje

सीकर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चंद समय बाद फतेहपुर के चमडिय़ा कॉलेज में सभा को संबोधित करेंगी। यहां सुबह से बरसात होने के कारण भीड़ नहीं जुट पाई थी। सवा 11 बजे बारिश थमने के बाद भीड़ जुटना शुरू हुई है। फतेहपुर में लोग मुख्यमंत्री का और मुख्यमंत्री सभा स्थल पर अधिक भीड़ जुटने का इंतजार कर रही हैं। मुख्यमंत्री मंडावा से हेलीकॉप्टर से फतेहपुर के निमावत स्कूल पहुंचेगी। वहां से रथ में सवार होकर चमडिय़ा कॉलेज स्थित सभा स्थल आएंगी। वाटर प्रूफ डॉम नहीं होने के कारण बरसात में बढ़ सकती है समस्या। फतेहपुर की सभा में भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी व जिले के प्रभारी एवं देवस्थान राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा भी पहुंच चुके हैं।

फ तेहपुर: नहरी पानी आया नहीं, नगरपालिका ने कर दी शहर की दुर्गती

पेयजल योजना: फ तेहपुर व लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को फ्लोराइड के पानी से मुक्ति दिलाने के लिए करीब छह वर्ष पहले स्वीकृत हुई फ तेहपुर लक्ष्मणगढ़ वृहद पेयजल परियोजना अब तक पूर्ण नहीं हुई। जबकि यह योजना मई 2016 में पूरी होनी थी। खास बात यह है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधानसभा में कई बार योजना पूर्ण करने की घोषणा कर दी। मीठे पानी के लिए लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। फ तेहपुर व लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के 283 गांव व तीन कस्बों में उपलब्ध पानी फ लोराइड युक्त है। इसके चलते वर्ष 2012 में कांग्रेस सरकार ने फ तेहपुर लक्ष्मणगढ़ वृहद पेयजल प्रोजेक्ट के लिए 866 करोड़ रूपये की मंजूरी दी थी।

सीवरेज व पानी निकासी: थोड़ी सी बरसात होते ही फतेहपुर शहर टापू बन जाता है। शहर की गलियों में फैली दुर्गंध व जगह जगह पसरा कचरा। बारिश के मौसम में तो यहां की हालत नरक से कम नहीं होती। पांच साल पहले शुरू हुआ सीवरेज का काम आज भी पूरा नहीं हुआ है। नगरपालिका ने शहर की दुर्गती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बार बार सीवरेज कंपनी का समय बढाया। पालिका ने एक भी काम ऐसा नहीं किया जिसका भविष्य में फायदा मिले। आसपास के वन विभाग के इलाके को कचरे से भर दिया। जिससे वन क्षेत्र खराब हो गया।