scriptवेजिटेरियन के लिए थाइलैंड ट्रिप ऐसे बन सकता है यादगार | How to find vegeratian food at thailand tour | Patrika News
वर्क एंड लाईफ

वेजिटेरियन के लिए थाइलैंड ट्रिप ऐसे बन सकता है यादगार

फ्रूट्स के तौर पर आपको यहां थाई फ्रूट्स के बहुत अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। इसमें ड्रेगन फ्रूट और जैक फ्रूट्स जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं।

Apr 11, 2018 / 09:21 am

सुनील शर्मा

thailand tour

thailand tourism

यदि आप समर हॉलीडे को थाइलैंड में स्पैंड करना चाहते हैं और इस बात को लेकर चिंता में हैं कि वहां वेजिटेरियन होने के कारण आपको बहुत सी दिक्कतें आने वाली हैं, तो आपको हम ऐसे कई ऑप्शन बताएंगे, जो आपको थाई फूड से रूबरू करवाने के साथ आपकी इस समस्या का भी पूरी तरह हल कर देगी। बेशक आपके मन में भी यहीं सवाल उठते होंगे कि सडक़ किनारे से लेकर फाइव स्टार होटल्स तक में नॉन वेजिटेरियन फूड को भी प्रिफरेंस मिलती है, लेकिन वहां ऐसे कई वेजिटेरियन फूड ऑप्शन हैं, जिनके बारे में सुनकर आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा।
७-११ आपका हैप्पी पाइंट
यूं तो बैंकॉक की सडक़ों पर घूमने के दौरान आपको फ्राइड मीट और फिश देने वाले वेंडर दिखाई देंगे, लेकिन यदि आप ध्यान से देखेंगे, तो आपको ग्रीन और रेड कलर में ७-११ नामक स्टोर दिखाई देगा, जो कि बैंकॉक का डिपार्टमेंटल ब्रैंड स्टोर है। यहां से आप डिफरेंट टाइप्स जूसेज के अलावा वेजिटेरियन सलापाऊ (चाइनीज स्टीम बन, जिसमें क्रीम भरी होती है) ले सकते हैं। इसके अलावा ऐसे रेड स्टैंड जहां थाई भाषा में ‘जे’ लिखा हो, वहां से आप वेजिटेरियन फूड जैसे तोफू मशरूम और नूडल्स जैसी चीजें ले सकते हैं। इसी तरह यहां बेक्ड बनाना और कुकीज और चिप्स भी अवलेबल होती है।
ड्रेगन फ्रूट्स
फ्रूट्स के तौर पर आपको यहां थाई फ्रूट्स के बहुत अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। इसमें ड्रेगन फ्रूट और जैक फ्रूट्स जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं। ड्रेगन फ्रूट्स बैंकॉक के मॉल्स और रोडसाइड्स पर पूरे हाइजीनिक तरीके से बनाए जाते हैं। इनके अलावा पाइनएपल, वाटरमेलन, टेम्रेड जैसे ऑप्शन भी अवलेबल होते हैं।
सुमत प्राकन बीच पर नारियल पानी
अपनी जर्नी को बेहतर बनाने में सुमत प्राकन बीच भी अच्छा विकल्प है, यहां नारियल पानी के अलावा नारियल के डिफरेंट टेस्ट लिए जा सकते हैं। नारियल जैली, होममेड कोकोनेट आइसक्रीम का जायका लिया जा सकता है। इसी तरह फूड कोर्ट एमबीके मार्केट में आपको वेजिटेरियन इंडियन स्टॉल मिल जाएगी। इसके अलावा प्लेटिनियम और इंद्रा मॉल में क्वालिटी इंडियन फूड सर्व किया जाता है। यहां अपको रोटी भी मिल सकती हैं, लेकिन यहां आटे की लोई को डीप फ्राइ किया जाता है, जिसमें बनाना को फिल किया जाता है।

Home / Work & Life / वेजिटेरियन के लिए थाइलैंड ट्रिप ऐसे बन सकता है यादगार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो