scriptसंभलकर निकलें घर से, इस शहर में आग उगल रहे हैं सूर्य देवता | High temperature in sikar | Patrika News
सीकर

संभलकर निकलें घर से, इस शहर में आग उगल रहे हैं सूर्य देवता

अंचल में गुरुवार को सूरज ने आग ही उगल दी। तपते धोरों के कारण लोग बेहाल हो उठे। तापमापी का पारा भी उगलता हुआ 44 पार हो गया।

सीकरApr 21, 2017 / 12:48 pm

dinesh rathore

अंचल में गुरुवार को सूरज ने आग ही उगल दी। तपते धोरों के कारण लोग बेहाल हो उठे। तापमापी का पारा भी उगलता हुआ 44 पार हो गया। सूर्योदय से साफ मौसम के कारण सुबह 5.30 बजे पारा 23.9 डिग्री पर था जो सुबह 11.30 बजे तक 40 डिग्री व दोपहर दो बजे 44 डिग्री को पार कर गया। केवल आठ घंटे में ही पारा करीब 21 डिग्री तक चढ़ गया। सूरज के रोद्र रूप के कारण सड़कें तपने लग गई। दिन में दक्षिणी पूर्वी गर्म हवाएं 1.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। लू के थपेड़ों से राहगीर झल्ला उठे वहीं रात को गर्मी ने बैचेन कर दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक लू के थपेडों का असर बना रहा। दोपहर बाद लू का दौर जारी होने से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण शहर की मुख्य सड़क और चौराहों पर बहुत ही कम भीड़-भाड़ रही। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते नजर आए। जगह-जगह लगे प्याऊ का पानी भी गर्मा गया। आसमान से अंगारे बरसते देख पशु पक्षी भी छांव का सहारा ढंूढऩे लग गए।
Read:

पत्रिका ने उठाया मामला तो कलक्टर ने बदल दिया स्कूलों का समय 

न्यूनतम 25 डिग्री 

गर्मी के कारण लोग घरों व कर्मचारी कार्यालय में कैद रहे। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 44.6 व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
Read:

सरकारी स्कूल! देखिए, ऐसी तपती धूप में पढ़ते हैं आपके बच्चे

भट्टी की तरह तपा चूरू

शेखावाटी के दूसरे जिले भी गर्मी में तप रहे हैं। गुरुवार को चूरू में अधिकतम पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में बादल भी छा सकते हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो