scriptचार लाख रुपए नहीं दिए तो बच्चे के साथ विवाहिता को घर से निकाला | If not given four lakh, then child with mother taken out house | Patrika News
सीकर

चार लाख रुपए नहीं दिए तो बच्चे के साथ विवाहिता को घर से निकाला

दहेज में चार लाख रुपए नहीं देने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने महिला थाने में दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कराया है।

सीकरJan 02, 2020 / 07:05 pm

Vikram

Harassed For Dowry:: पत्नी को मरने के लिए किया था मजबूर: 10 लाख रु. दहेज के लिए करता था प्रताडि़त

Harassed For Dowry:: पत्नी को मरने के लिए किया था मजबूर: 10 लाख रु. दहेज के लिए करता था प्रताडि़त

सीकर. दहेज में चार लाख रुपए नहीं देने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने महिला थाने में दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। न्यू रोशनगंज निवासी आसमा बानो ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले 2015 में अब्दुल हफीज से हुई थी। शादी के बाद ससुराल गई तो ससुर अब्दुल उस्मानगनी, सास खुर्शीदा बानो व पति अब्दुल हफीज व ननद शबाना ने ताने देने शुरू कर दिए। वे बोले की शादी में सही से खातिरदारी नहीं की और अच्छा सामान भी नहीं दिया। चार दिन वह वापस भाई के साथ पीहर आ गई। घर पर सभी को बताया तो उन्होंने समझाया कि सब ठीक हो जाएगा। वह करीब तीन महीने पीहर में रही। बाद में वे लेकर गए। फिर से ससुराल में दहेज कम लाने का ताना देने लगे। ससुर 50 हजार रुपए व एक बाइक मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने मारपीट की। उसने परिजनों को फोन कर जानकारी दी तो ससुराल में आकर उन्होंने समझाइश की। गर्भवती होने पर उसे पीहर में छोड गए। पीहर में उसके बेटा हुआ। उन्होंने लड़का होने पर भी दहेज की मांग की। सात महीने तक कोई भी देखने तक नहीं आया। इसके बाद उसका भाई, नाना विदेश से आए तो उनसे बात करने गए। तब वह ससुराल में रहने लगी। तब उन्होंने लड़का होने पर भी काफी सामान दिया। बाद में उन्हें पता लगा कि पीहर में पुरानी पैतृक संपति बेची है तो उन्होंने चार लाख रुपए की मांग की। उसने लाने से मना कर दिया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब उसका भाई व अन्य परिजनों ने कई बार उन्हें समझाने गए। उनके साथ भी धक्का-मुक्की कर बाहर निकाल दिया। करीब दो माह से वह पीहर में ही रह रही है। अब उन्होंने ले जाने से इंकार कर दिया।

Home / Sikar / चार लाख रुपए नहीं दिए तो बच्चे के साथ विवाहिता को घर से निकाला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो