scriptघर लौट रही मनरेगा मजदूरों पर मधुमक्खियों ने किया हमला | In Neemkathana workers injured in been Attack | Patrika News
सीकर

घर लौट रही मनरेगा मजदूरों पर मधुमक्खियों ने किया हमला

सीकर/नीमकाथाना. राजस्थान के सीकर जिला के नीमकाथाना कस्बे के समीपवर्ती गांव मढ़ोली में शुक्रवार दोपहर को नरेगा में काम कर घर लौट रही महिला श्रमिकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

सीकरAug 29, 2020 / 12:12 am

Ashish Joshi

घर लौट रही मनरेगा मजदूरों पर मधुमक्खियों ने किया हमला

घर लौट रही मनरेगा मजदूरों पर मधुमक्खियों ने किया हमला

सीकर/नीमकाथाना. राजस्थान के सीकर जिला के नीमकाथाना कस्बे के समीपवर्ती गांव मढ़ोली में शुक्रवार दोपहर को नरेगा में काम कर घर लौट रही महिला श्रमिकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे एक दर्जन महिलाएं घायल हो गई। जिनको ग्रामीणों ने राजकीय कपिल अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार नरेगा श्रमिक रोजाना की तरह काम कर घर लौट रही थी। रास्ते में वह एक पेड़ के नीचे बैठ गई। इसी दौरान उन पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर नरेगा मेट मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा बेहोश हुई दो महिलाओं को बाइक से व बाकी महिलाओं को ऑटो से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना को देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पीडि़ता मिश्री देवी ने बताया कि रास्ते में सभी महिलाएं छाव देखकर पेड़ के नीचे बैठ गई। इसी दौरान मक्खियों ने हमला कर दिया।

Home / Sikar / घर लौट रही मनरेगा मजदूरों पर मधुमक्खियों ने किया हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो