scriptKhatu Mela 2019 : खाटूश्यामजी के मुख्य मेले में आस्था का ऐसा सैलाब… 10 लाख भक्त आज लगाएंगे दरबार में हाजिरी | khatu shyam ji mela on ekadashi 2019 10 lakh devotee reached live | Patrika News
सीकर

Khatu Mela 2019 : खाटूश्यामजी के मुख्य मेले में आस्था का ऐसा सैलाब… 10 लाख भक्त आज लगाएंगे दरबार में हाजिरी

खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का मुख्य लक्खी मेला आज अपने पूरे परवान पर चढ गया है। आज फाल्गुनी मेले की एकादशी पर बाबा श्याम की रथ यात्रा शाही लवाजमें के साथ दोपहर 12 बजे श्याम मंदिर से नगर भ्रमण को निकलेगी।

सीकरMar 17, 2019 / 01:45 pm

Vinod Chauhan

खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का मुख्य लक्खी मेला आज अपने पूरे परवान पर चढ गया है। आज फाल्गुनी मेले की एकादशी पर बाबा श्याम की रथ यात्रा शाही लवाजमें के साथ दोपहर 12 बजे श्याम मंदिर से नगर भ्रमण को निकलेगी।

Khatu Mela 2019 : खाटूश्यामजी के मुख्य मेले में आस्था का ऐसा सैलाब… 10 लाख भक्त आज लगाएंगे दरबार में हाजिरी

सीकर/खाटूश्यामजी.
अद्भुत… अद्वितीय… अविस्मरणीय…। आस्था व विश्वास का ऐसा सैलाब। क्या अमीर क्या गरीब, हर कोई बाबा श्याम की भक्ति में रंगा हुआ। श्याम डगर पर बढ़े चले जा रहे हंै। जयपुर से खाटू के बीच 75 किलोमीटर के दायरे में भक्ति का कुछ ऐसा की रंग दिखाई दे रहा है। पांव में छालों के दर्द के साथ मीलों दूर से लम्बा सफर और बाबा श्याम की मात्र एक झलक से वे धन्य हो गए हो। खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का मुख्य लक्खी मेला आज अपने पूरे परवान पर चढ गया है। आज फाल्गुनी मेले की एकादशी पर बाबा श्याम की रथ यात्रा शाही लवाजमें के साथ दोपहर 12 बजे श्याम मंदिर से नगर भ्रमण को निकलेगी। रथ यात्रा का दर्शन करने के लिए देश भर से लाखों लोग खाटू धाम में जुट रहे हैं। लोग पैदल तो कोई वाहनों से बाबा श्याम के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी है। आलम यह है कि श्याम दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को पांच से सात घंटे का समय लग रहा है। जयकारों के बीच खाटू में हर ओर श्याम भक्तों का रैला नजर आ रहा है। अब तक मेले में 20 लाख लोग पहुंच चुके हैं। वहीं ग्यारस रविवार को करीब दस लाख लोगों के आने की संभावना है।

भक्तों के पांव धोकर कमा रही हैं पुण्य
बाबा श्याम की भक्ति का रंग ऐसा है कि कोलकाता, सूरत, मुम्बई, अहमदाबाद, दिल्ली सहित अनेक जगहों के प्रवासी मेले में तन मन व धन से भक्तों की सेवा कर रहे है। परिवार सहित मेले में आए इन प्रवासियों के बच्चे, महिलाएं व परिजन सेवा शिविरों में मीलों दूर से आए भक्तों के पांव धोकर, मालिस कर सेवा में लगे है।

खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का मुख्य लक्खी मेला आज अपने पूरे परवान पर चढ गया है। आज फाल्गुनी मेले की एकादशी पर बाबा श्याम की रथ यात्रा शाही लवाजमें के साथ दोपहर 12 बजे श्याम मंदिर से नगर भ्रमण को निकलेगी।

प्रवासी तैयार कर रहे हैं प्रसाद के पैकेट
मेले में तीन चार दिन पहले ही पहुंचे प्रवासियों के परिजन मेला स्थल पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। महिलाएं जहां मंदिर के सामने टैंट में बैठकर प्रसाद के पैकेट तैयार कर रही है। वहीं बच्चे लाइनों में लगे भक्तों को पानी पिला रहे है। इधर पुरुष भक्तों के दर्शनों व सुरक्षाकर्मी के तौर पर सेवाएं दे रहे है।

खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का मुख्य लक्खी मेला आज अपने पूरे परवान पर चढ गया है। आज फाल्गुनी मेले की एकादशी पर बाबा श्याम की रथ यात्रा शाही लवाजमें के साथ दोपहर 12 बजे श्याम मंदिर से नगर भ्रमण को निकलेगी।

देहरी लांघ आज भक्तों से मिलेंगे श्याम
एकादशी पर करीब दस लाख श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करेंगे। वहीं एकादशी को दोपहर में बाबा श्याम नीले घोड़े पर सवार होकर सिर पर मोरछड़ी धारण कर नगर भ्रमण करेंगे। आम दिन भक्त बाबा के दर्शन करने जाते है, लेकिन एकादशी को बाबा श्याम खुद अपने घर की देहरी लांघ कर भक्तों से मिलने निकलेंगे।

खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का मुख्य लक्खी मेला आज अपने पूरे परवान पर चढ गया है। आज फाल्गुनी मेले की एकादशी पर बाबा श्याम की रथ यात्रा शाही लवाजमें के साथ दोपहर 12 बजे श्याम मंदिर से नगर भ्रमण को निकलेगी।

जाम: एक घंटे का सफर, चार घंटे में
जयपुर से रींगस के बीच श्याम भक्तों का रैला व वाहनों के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। डीजे पर नाचते गाते भक्त व उनके साथ वाहनों के कारण राजमार्ग पर अखेपुरा टोला प्लाजा, चौमूं से रींगस के बीच अनेक स्थानों पर जाम लगा है। वहीं राजमार्ग पर भक्तों के लिए लगाए भंडारों के कारण भी भक्तों का राजमार्ग पर आवाजाही होने के कारण जाम लग रहा है। इसके कारण लम्बी दूरी के वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को जयपुर से रींगस तक एक घंटे का सफर दो घंटेे में पूरा करना पड़ रहा है।

खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का मुख्य लक्खी मेला आज अपने पूरे परवान पर चढ गया है। आज फाल्गुनी मेले की एकादशी पर बाबा श्याम की रथ यात्रा शाही लवाजमें के साथ दोपहर 12 बजे श्याम मंदिर से नगर भ्रमण को निकलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो