scriptLok Sabha Election 2019 : बेनीवाल के जरिए भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, इन चार जिलों में बदलेगा चुनावी समीकरण | lok sabha election 2019 hanuman beniwal rpl join Bjp breaking | Patrika News
सीकर

Lok Sabha Election 2019 : बेनीवाल के जरिए भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, इन चार जिलों में बदलेगा चुनावी समीकरण

Lok Sabha Election 2019 : पिछले विधानसभा चुनाव में शेखावाटी से हुंकार भरने वाले जाट नेता हनुमान बेनीवाल के भाजपा में शामिल होने से शेखावाटी में भी सियासी समीकरण बदलने की संभावना है।

सीकरApr 04, 2019 / 11:41 am

Vinod Chauhan

पिछले विधानसभा चुनाव में शेखावाटी से हुंकार भरने वाले जाट नेता हनुमान बेनीवाल के भाजपा में शामिल होने से शेखावाटी में भी सियासी समीकरण बदलने की संभावना है।

Lok Sabha Election 2019 : बेनीवाल के जरिए भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, इन चार जिलो में बदलेगा चुनावी समीकरण

सीकर।
पिछले विधानसभा चुनाव में शेखावाटी से हुंकार भरने वाले जाट नेता hanuman beniwal के भाजपा में शामिल होने से शेखावाटी में भी सियासी समीकरण बदलने की संभावना है। बेनीवाल ने विधानसभा चुनाव के दौरान सीकर, नीमकाथाना, नवलगढ़ सहित कई स्थानों पर भाजपा कांग्रेस के कद्दावर नेताओं को अपनी पार्टी से चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि इनमें से जीत तो किसी ने हासिल नहीं की लेकिन भाजपा-कांग्रेस के वोटों में काफी सेंध लगाई। लोकसभा चुनाव से पहले हनुमाल बेनीवाल के भाजपा में शामिल होने से शेखावाटी की राजनीति पर गहरा असर देखने को मिल सकता है। बेनीवाल की जाट बाहुल्य इस क्षेत्र पर अच्छी पकड़ है। ऐसे में जाट मतदाताओं को लुभावने के लिए भाजपा का ये कदम मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है। हनुमान बेनीवाल सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर जिले में काफी प्रभाव रखते हैं लेकिन, सवाल यह है कि शेखावाटी दिग्गज भाजपा नेता बेनीवाल को कितना पचा पाते हैं। गौरतलब है कि आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल भाजपा में शामिल हो गए है। गुरुवार को बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भाजपा से गठबंधन कर लिया है। बेनीवाल नागौर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Home / Sikar / Lok Sabha Election 2019 : बेनीवाल के जरिए भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, इन चार जिलों में बदलेगा चुनावी समीकरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो