scriptरामनवमी: भगवान रात की शोभायात्रा में साथ चलेंगे 12 फीट के हनुमान | Lord Hanuman of 12 feet will walk in the night procession | Patrika News
सीकर

रामनवमी: भगवान रात की शोभायात्रा में साथ चलेंगे 12 फीट के हनुमान

वार्डो व गांवों से 60 झांकियों के साथ शामिल होंगे श्रद्धालुदो हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, 11 हजार दीपों से होगी महाआरतीइंदौर के महा डीजे, मलखम, छतरी नृत्य भी करेंगे आकर्षित

सीकरMar 28, 2023 / 01:00 pm

Ajay

Ram Navami 2023: इस बार पंच महायोग में बनेगा भगवान राम का जन्मोत्सव,

Ram Navami 2023: इस बार पंच महायोग में बनेगा भगवान राम का जन्मोत्सव,

शहर में रामनवमी पर आयोजित होने वाली भगवान राम की शोभायात्रा इस बार अलग व अनूठे अंदाज में निकलेगी। शाही लवाजमे के साथ निकलने वाली यात्रा में इस बार शहर के अलग- अलग वार्डों के अलावा विभिन्न गांवों से भी श्रद्धालु करीब झांकियों के साथ शामिल होंगे। यात्रा में चार वानर सहित 12 फीट के जीवंत हनुमान साथ चलेंगे। नासिक का 60 वादकों का विशेष बैंड और इंदौर के दो महा डीजे के अलावा जालौर-सिरोही का छतरी नृत्य, अयोध्या के राम मंदिर का मॉडल व मलखम की कलाबाजियां भी आकर्षण के मुख्य केंद्र होंगे। इस संबंध में श्रीरामनवमी महोत्सव आयोजन समिति की ओर से सोमवार को निजी होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें संयोजक चितरंजन सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह मूंडरू, जानकी प्रसाद इंदौरिया, राम सिंह पिपराली, शशी बहड़, राजेंद्र खंडेलवाल, शंकर भारती, ललित झझूका,महेश बियानी, सुरेश अग्रवाल, मदन भामू, राजीव शर्मा ,मनोज शर्मा, अमन कामदार आदि मौजूद रहे।

11 हजार दीपों से होगी महाआरती
शोभायात्रा रामलीला मैदान पहुंचने के बाद भगवान राम की महा आरती का आयोजन होगा। ये आरती 11 हजार दीपों से होगी। इससे पहले शोभायात्रा मार्ग में भी विभिन्न मंदिरों व संस्थाओं की ओर से आरती होगी। प्रशासन की ओर से परशुराम पार्क में भगवान की आरती उतारी जाएगी।

12 बजे जन्म महोत्सव, चार बजे यात्रा
सांस्कृतिक मंडल के संयुक्त मंत्री जानकी प्रसाद इंदौरियो ने बताया कि शोभायात्रा बावड़ी गेट स्थित रघुनाथजी के मंदिर से शाम चार बजे रवाना होगी। जो सुभाष चौक, गणेश मंदिर ,फतेहपुरी गेट चौराहा, बजाज रोड, अहिंसा सर्किल, जाट बाजार, सूरजपोल गेट, घंटाघर व दूजोद गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। इस दौरान जगह- जगह भगवान की आरती होगी।

दो हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा,10 रूट से आएंगे ग्रामीण
शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा के लिए दो हेलीकॉप्टर भी मंगवाए गए हैं। जो अलग- अलग जगहों पर यात्रा पर फूल बरसाएंगे। इसके अलावा झांकियों के साथ आने वाले ग्रामीणों के लिए 10 रूट तय किए गए हैं। जिनके लिए 20 किमी दायरे के गांवों में बैठकें की गई है।

Home / Sikar / रामनवमी: भगवान रात की शोभायात्रा में साथ चलेंगे 12 फीट के हनुमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो