1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Update : राजस्थान में 23 से फिर भारी बारिश की संभावना, पढ़ें पूरी खबर

Monsoon Update : राजस्थान में दो दिन तक झमाझम बारिश के बाद मानसून फिर से कमजोर पड़ गया है, लेकिन सप्ताहभर के इंतजार के बाद फिर से भारी बारिश की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 16 Sep 2022, 3:52 PM IST

heavy_rain.jpg

Monsoon Update : राजस्थान में दो दिन तक झमाझम बारिश के बाद मानसून फिर से कमजोर पड़ गया है, लेकिन सप्ताहभर के इंतजार के बाद फिर से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में फिर से कम दबाव का क्षेत्र बनेगा और राजस्थान में 23 सितंबर से मौसम बदलेगा। साथ ही पूर्वी राजस्थान के जिलों में अंतिम चरण की बारिश होगी, उसके बाद मानसून विदाई लेगा। बतादें कि कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश का एक दौर फिर चलेगा।

यूं बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो राजस्थान के अधिकतर जिलों में पिछले कुछ बर्षों की तुलना में बेहतर बारिश दर्ज की गई है। तीन साल बाद बीसलपुर बांध पर भी चादर चली। अब मानसून की विदाई का समय नजदीक आ रहा है, उससे पहले भारी बारिश का एक दौर चल सकता है। जयपुर केन्द्र के निदेशक आर.एस. शर्मा ने बताया कि एक नया कम दबाव का क्षेत्र 23 सितंबर तक बनने की संभावना है, जिसके चलते पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है। हालाकि कुछ ही जिलों में बारिश का असर दिखाई देने की संभावना है। उसके बाद माना जा सकता है कि मानसून विदाई होगी।

पिछले 24 घंटों को हाल
पिछले 24 घंटों में मानसून की बात करें तो पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर भागों में हल्के से मध्यम बारिश जबकि झालावाड़ व भरतपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश डग, झालावाड़ में 68 एमएम जबकि पश्चिमी राजस्थान के सुमेरपुर, पाली में 24 एमएम दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में शुक्रवार से ही कमी होगी और आगामी तीन-चार दिन केवल छुटपुट स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में 17 सितंबर से मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।