scriptडेढ किलोमीटर लंबी रैली, 8 किलोमीटर की यात्रा में लगा चार घंटे का समय | One and a half kilometer long rally, four hours time spent in a 8-kilo | Patrika News

डेढ किलोमीटर लंबी रैली, 8 किलोमीटर की यात्रा में लगा चार घंटे का समय

locationसीकरPublished: Apr 22, 2019 05:30:36 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

भगवा रैली से केसरिया रंग में रंगा रानोली, उमड़ा भक्ति का ज्वार

sikar raloni news

डेढ किलोमीटर लंबी रैली, 8 किलोमीटर की यात्रा में लगा चार घंटे का समय


शिश्यंू.

भगवा रैली के दौरान रविवार को रानोली केसरिया रंग में डूब गया। करीब पांच हजार भगवाधारियों ने आठ किलोमीटर की यात्रा चार घंटे में पूरी की। इस दौरान ग्रामीणों ने रैली पर पुष्प वर्षा की। रैली में आठ डीजे थे। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी भगवा रैली को देखने ग्रामीणों का सैलाब उमड़ पड़ा। इससे पूर्व दोपहर 1.00 बजे वेद की ढाणी के नर्मदा मैरिज गार्डन में बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, मजदूर संघ एवं हिन्दू जागरण मंच सहित कई स्वयंसेवक एवं ग्रामीण एकत्र हुए। इस दौरान दिनेश गिरी महाराज ने संबोधित किया। इसके बाद वेद की ढाणी, लीपड़ी की ढाणी, रानोली बाजार, एवं स्टैंड होते हुए भगवा रैली का हरनाथसिंह की ढ़ाणी में समापन हुआ। रैली में रानोली, शिश्यंू, वैद की ढाणी, हरनाथसिंह की ढाणी, त्रिलोकपुरा, सांगरवा, अजबपुरा, रायपुरा, सहित कई गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया।
गोशाला के मुख्य द्वार व ट्यूबवेल का लोकार्पण
थोई. कस्बे में रविवार को श्रीकृष्ण गोशाला समिति के तत्वाधान में 251 महिलाओं ने रूकमणी हरण की सजीव झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली। उदयपुरवाटी के भामाशाह मोहन लाल सैनी ने श्रीकृष्ण गोशाला के मुख्य द्वार का निर्माण करवाया वहीं टीबा वाली ढाणी के भामाशाह प्रभात सैनी ने ट्यूबवैल बनवाया है। रविवार को पलसाना धाम के महंत मनोहर शरण शास्त्री ने दोनों का लोकार्पण किया।
मुख्य अतिथि महंत मनोहरण शरण शास्त्री का गोशाला समिति की ओर से माल्यार्पण कर शॉल पहनाकर सम्मान किया तथा भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। महंत मनोहर शरण शास्त्री ने कहा कि गो सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है और धन में वृद्धि होती है। गोसेवा से ही जीवन की मुक्ति है। सोमवार से बुधवार तक प्रतिदिन दो से छह बजे तक उज्जैन के अशोक चक्रधारी रूकमणी मंगल की कथा का रसापान करवाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो