scriptखुशखबर: राजस्थान में जल्द होगी एक हजार व्याख्याताओं की भर्ती, मंत्री ने की घोषणा | one thousand lecturers will be recruited in Rajasthan soon, Minister a | Patrika News
सीकर

खुशखबर: राजस्थान में जल्द होगी एक हजार व्याख्याताओं की भर्ती, मंत्री ने की घोषणा

राजस्थान में जल्द ही एक हजार व्याख्याताओं की भर्ती होगी। यह व्याख्याता कॉलेज के होंगे।

सीकरFeb 07, 2020 / 12:24 pm

Sachin

खुशखबर: राजस्थान में जल्द होगी एक हजार व्याख्याताओं की भर्ती, मंत्री ने की घोषणा

खुशखबर: राजस्थान में जल्द होगी एक हजार व्याख्याताओं की भर्ती, मंत्री ने की घोषणा

सीकर. राजस्थान में जल्द ही एक हजार व्याख्याताओं की भर्ती होगी। यह व्याख्याता कॉलेज के होंगे। जिन्हें लेकर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही एक हजार कॉलेज व्याख्याताओं की भर्ती होगी, इसके लिए सरकार ने आरपीएससी को प्रस्ताव भेजा है, अब जल्द ही व्याख्याताओं की भर्ती की जाएगी। इससे कॉलेजों में पड़े रिक्त पदों में कमी आएगी। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी गुरुवार को सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आए थे। यहां कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। जिसमें उन्होंने यह बात कही। पत्रकारों से बातचीत में हालांकि भाटी सेट परीक्षा के सवाल पर बचते नजर आएं। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा 2019 की क्रियान्वति करने के लिए सरकार काम कर रही है।
गति पकड़ रहा शेखावाटी विश्वविद्यालय
पत्रकारों ने इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री भाटी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के धरातल पर आने और पीएचडी सरीखे कोर्स शुरू करने के सवाल पर कहा कि कोई भी संस्था शुरू होती है तो उसे गति पकडऩे में समय लगता है। शेखावाटी विश्वविद्यालय अब गति पकड़ रहा है। जल्द ही शेखावाटी विश्वविद्यालय में नए कोर्सेज शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शेखावाटी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है, इसलिए सरकार शेखावाटी विश्वविद्यालय पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देगी। वर्तमान वीसी का कार्यकाल खत्म हो रहा है, ऐसे में नए वीसी के चयन की प्रकिया चल रही है। इसके साथ ही नए कोर्सेज भी शुरू करेंग। इस दौरान उन्होंने शेखावाटी विश्वविद्यालय में भी कर्मचारियों की भर्ती जल्द करने की बात कही।

Home / Sikar / खुशखबर: राजस्थान में जल्द होगी एक हजार व्याख्याताओं की भर्ती, मंत्री ने की घोषणा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो