-सीकर शहर के वार्ड 12 में स्थित रोशनगंज मोहल्ले में एक शादी समारोह है।
-उसमें पाकिस्तानी महिला तसलीम बानो भी शरीक होने आ रही थी।
-उसका शव सीकर के एसके अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।
-सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
-सीकर पुलिस के अनुसार खालिद अली पत्नी तसलीम बानो पाकिस्तान के कराची की रहने वाली थी।
-वह मोहल्ला रोशनगंज में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने अपनी निजी गाड़ी से यहां आ रही थी।
-नागौर जिले के डीडवाना के पास उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे सीकर रैफर कर दिया गया।
-उसे उपचार के लिए सीकर लाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
-घटना के बाद अस्पताल में सीकर सभापति जीवण खां व वार्ड पार्षद के अलावा काफी संख्या में मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।