scriptपेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने दिया धरना | Petrol Diesel expensive | Patrika News
सीकर

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने दिया धरना

नीमकाथाना. लोकडाउन के पिछले तीन माह के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बेतहाशा वृद्धि कर जनता का शोषण किए जाने के विरोध में गुरूवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एक घंटे तक धरना दिया।

सीकरJul 02, 2020 / 11:23 pm

Ashish Joshi

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने दिया धरना

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने दिया धरना

नीमकाथाना. लोकडाउन के पिछले तीन माह के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बेतहाशा वृद्धि कर जनता का शोषण किए जाने के विरोध में गुरूवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एक घंटे तक धरना दिया। ऑटो स्टैण्ड पर चले धरने के अंत में विधायक सुरेश मोदी, पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान, उपाध्यक्ष महेश मेगोतियां सहित अनेक पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड साधुराम जाट को ज्ञापन दिया। विधायक ने कहा 70 वर्षो में पहली बार डीजल की कीमत पैट्रोल से ज्यादा बढी। पैट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी से आम जन को काफ ी परेशानीयों का सामना करना पढ़ रहा है। जहा एक तरफ देश स्वास्थय व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है वही दूसरी ओर केन्द्र सरकार पैट्रोल व डीजल की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पाद शु:ल्क को बार.बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफ ाखोरी कर रही है। इस मौके पर नीमकाथाना कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बालूराम यादव, पाटन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कांता प्रधान, नगर अध्यक्ष मदन सैनी, सुन्दर लाल सैनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, पूर्व सरंपच मानसिंह ढिलाण, प्रवक्ता मुनीर खान, सरपंच सुरेश खैरवा, जिला परिषद सदस्य प्रवीण जाखड़ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Home / Sikar / पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने दिया धरना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो